शिकारियों ने टाइगर को मारा, फिर पूरी खाल उतार ली... अफसरों को पता चला तो ग्राहक ...

वन्यजीव तस्करी की बड़ी कार्रवाई

शिकारियों ने टाइगर को मारा, फिर पूरी खाल उतार ली... अफसरों को पता चला तो ग्राहक बनकर पहुंच गए, तस्करों का खेल खत्म

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। वन विभाग ने बाघ की खाल और अन्य दुर्लभ प्रजातियों के अंग बरामद किए।

शिकारियों ने टाइगर को मारा फिर पूरी खाल उतार ली अफसरों को पता चला तो ग्राहक बनकर पहुंच गए तस्करों का खेल खत्म

शिकारियों ने टाइगर को मारा, फिर पूरी खाल उतार ली... अफसरों को पता चला तो ग्राहक बनकर पहुंच गए, तस्करों का खेल खत्म

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. मध्य प्रदेश वाइल्ड क्राइम ब्यूरो की सूचना पर वन विभाग ने खरीदार बनकर जाल बिछाया और तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से बाघ की खाल, पैंगोलिन के शेल और शिकार में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद किए गए हैं.

जंगल से निकला बाघ... 

कुछ महीनों बाद उसकी खाल तस्करों के हाथ में थी. अब बारी थी उसे ऊंची कीमत पर बेचने की. खरीदार की तलाश पूरी हो चुकी थी. मिलने का वक्त भी तय था. लेकिन तस्करों को यह नहीं पता था कि जिस ग्राहक से वे सौदा करने जा रहे हैं, वह असली खरीदार नहीं, बल्कि वन विभाग की टीम है.

पूरी कहानी का पर्दाफाश हुआ

वन विभाग ने मध्य प्रदेश वाइल्ड क्राइम ब्यूरो की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. विभाग को सूचना मिली थी कि इलाके में बाघ की खाल और दुर्लभ वन्यजीवों के अंगों का सौदा होने वाला है. इसके बाद वन विभाग ने दो टीमों का गठन किया. प्लानिंग ऐसी बनाई गई कि टीम के कुछ सदस्य खुद खरीदार बनकर तस्करों के संपर्क में पहुंचे.

सौदा तय हुआ 

तस्कर कथित तौर पर बाघ की खाल लेकर पहुंचे, वन विभाग की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बाघ की खाल, दुर्लभ पैंगोलिन के शेल और शिकार में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद किए गए. अधिकारियों के मुताबिक, बरामद बाघ की खाल करीब 5 से 6 महीने पुरानी है. आशंका है कि इसे ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी थी. 

वन विभाग का कहना है 

इसके पीछे वन्यजीव तस्करी का बड़ा नेटवर्क हो सकता है. अब जांच इस बात की हो रही है कि बाघ का शिकार कहां हुआ, खाल किन रास्तों से यहां तक पहुंची और इसे आखिर किसे बेचा जाना था. साथ ही तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे सिंडिकेट तक पहुंचा जा सके. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश वाइल्ड क्राइम ब्यूरो और स्थानीय वन विभाग के संयुक्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है. उनका दावा है कि क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे. बाघ और पैंगोलिन जैसे वन्यजीव भारत में कानूनी संरक्षण प्राप्त प्रजातियां हैं. इनके शिकार, अंगों की खरीद-फरोख्त या तस्करी से जुड़े मामलों में वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई का प्रावधान है.

संबंधित सामग्री

उज्जैन में हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान: ‘महिलाओं के लिए कोई आश्रम पूरी तरह सुरक्षित नहीं’

राज्य

उज्जैन में हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान: ‘महिलाओं के लिए कोई आश्रम पूरी तरह सुरक्षित नहीं’

स्वामी हर्षानंद गिरि ने कहा कि वे उस आश्रम में ही रुकेंगी, जहां उनकी सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को व्यापक समस्या बताया।

किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है

राज्य

किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को विभिन्न योजनाओं और कृषि नवाचारों के बारे में संबोधित किया। उन्होंने नई तकनीकों को अपनाने और आय वृद्धि की बात कही।

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

राज्य

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

दतिया विधानसभा उपचुनाव में महाराज गोविंद देव की प्रतिज्ञा, जीत पर सिर मुंडवाने का वादा, राजनीतिक चर्चा में उत्साह बढ़ा।

बंगाल में छापेमारी में मिले 28 करोड़ और 15 किलो सोना, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें हुई खराब

देश-विदेश

बंगाल में छापेमारी में मिले 28 करोड़ और 15 किलो सोना, नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें हुई खराब

बीरभूम में पुलिस ने ₹28.5 करोड़ नकद और 15 किलो सोना जब्त किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई, जिसमें पत्थर कारोबारी के सहायक को गिरफ्तार किया गया।

रहाणे का दौर खत्म, भावुक होकर बोले - अलविदा, जानिए क्रिकेट करियर

देश-विदेश

रहाणे का दौर खत्म, भावुक होकर बोले - अलविदा, जानिए क्रिकेट करियर

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल और IPL क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए यह जानकारी दी।