उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए। ट्रेन में कोई यात्री नहीं था, इसलिए जनहानि नहीं हुई।

ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, बफर से इंजन टकराया

उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना

उत्तराखंड के ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। ये खौफनाक हादसा ऋषिकेश के योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास शंटिंग प्रक्रिया के दौरान हुआ। भारतीय रेलवे के मुताबिक, उज्जैन एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतर गए थे। हालांकि, इस घटना से जुड़ी सबसे अहम और राहत भरी खबर यह है कि जब ये हादसा हुआ, तब ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था। इस कारण एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है।

बफर से इंजन टकराया

रेलवे सूत्रों के मुताबिक शंटिंग लाइन के अंत में लगे बफर से इंजन टकरा गया, जिसके बाद डिब्बों पर दबाव बढ़ गया। इससे 1 बोगी ट्रैक से पूरी तरह बाहर निकल गई, जबकि दूसरी बीच से मुड़ गई। जानकारी के अनुसार उज्जैनी एक्सप्रेस सोमवार शाम करीब 6 बजे योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन को मंगलवार सुबह 6:15 बजे वापस रवाना होना था। इसी कारण से रात करीब 9:42 बजे ट्रेन को प्लेटफॉर्म से खांड गांव स्थित शंटिंग लाइन पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में ट्रेन की 3 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

कोई जनहानि नहीं

हादसे के दौरान जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल गए। हादसे के बाद रेलवे अधिकारी, इंजीनियरिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक ट्रैक दुरुस्त करने और क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का काम किया गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्रेन पूरी खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे और शंटिंग के दौरान रायवाला रेलवे फाटक 40 मिनट तक बंद रहा। शंटिंग कई बार आगे-पीछे होने के कारण रायवाला, खांड गांव, गोहरीमाफी और आर्मी कैंट इलाके के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बताया जा रहा है कि फाटक के दूसरी ओर करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित हुई। 

संबंधित सामग्री

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिलजात्रा महोत्सव के दौरान बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, जिनकी संख्या 48.11 लाख से अधिक हो गई है। मानसून की चुनौतियाँ बावजूद यात्रा जारी है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026