उत्तराखंड सरकार ने भर्ती की घोषणा की

उत्तराखंड सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, 2 हफ्ते में आएगा भर्ती कैलेंडर

उत्तराखंड सरकार ने युवाओं के लिए अगले दो सप्ताह में UKPSC और UKSSSC के लिए भर्ती और परीक्षा कैलेंडर जारी करने की घोषणा की।

उत्तराखंड सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, 2 हफ्ते में आएगा भर्ती कैलेंडर

उत्तराखंड सरकार ने भर्ती की घोषणा की

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार अगले 2 सप्ताह के भीतर लोक सेवा आयोग (UKPSC) और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का भर्ती और परीक्षा कैलेंडर जारी करेगी। इसमें दिसंबर 2026 तक होने वाली भर्तियों और परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल शामिल होगा। इसके साथ ही लंबे वक्त से अटकी ITI अनुदेशक भर्ती भी जल्द पूरी करने की बात कही गई है।

भर्तियों में हो रही देरी पर सवाल

प्रदेश सरकार ने यह भरोसा बेरोजगार संघ के साथ हुई बैठक के बाद लिखित रूप में दिया है। कार्मिक विभाग ने वार्ता का कार्यवृत्त जारी करते हुए विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन दिया। 21 जुलाई को अपर सचिव कार्मिक गिरधारी सिंह रावत की अध्यक्षता में बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में संघ ने विभिन्न भर्तियों में हो रही देरी पर सवाल उठाए गए। इसके बाद राज्य सरकार ने लिखित रूप में बताया कि कई लंबित भर्तियों की प्रक्रिया अब तेज की जा रही है।

पुलिस विभाग में जल्द भर्ती 

सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने कहा कि सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण तेजी से मंगाया जा रहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया जल्दी ही शुरू हो सके। सरकार ने पुलिस विभाग में भी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। इसमें शामिल हैं,

  • 1500 पुलिस कांस्टेबल
  • 350 महिला कांस्टेबल
  • पुलिस उपनिरीक्षक (दरोगा)
  • आबकारी विभाग के पद
  • बंदी रक्षक
  • अन्य वर्दीधारी पद शामिल हैं।

ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों में भी बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी है। इनमें मुख्य रूप से

  • तकनीशियन ग्रेड
  • ड्राफ्ट्समैन
  • अन्य तकनीकी एवं गैर-तकनीकी रिक्त पद शामिल है।

 ऊर्जा विभाग को 1 सप्ताह के भीतर सभी खाली पदों का विवरण भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित सामग्री

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना' के तहत ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

उत्तराखंड ने उद्योग, स्टार्टअप और निवेश में वृद्धि के द्वारा नई आर्थिक पहचान बनाने की दिशा में प्रगति की है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026