बच्ची ने की आत्महत्या

फोन चलाने पर डांट से नाराज बच्ची ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी

उत्तराखंड के चमोली में, फोन चलाने पर पिता की डांट से नाराज 14 वर्षीय मीनाक्षी ने आत्महत्या कर ली। गर्मियों की छुट्टियों में घर पर रह रही थी।

 फोन चलाने पर डांट से नाराज बच्ची ने की आत्महत्या, फंदे से लटकी

बच्ची ने की आत्महत्या

उत्तराखंड में पिता के फोन चलाने पर डांटने से नाराज होकर एक बच्ची ने फांसी लगा ली। घटना चमोली की है। गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण बच्ची घर पर ही थी और पिछले कुछ दिनों से अपना ज्यादातर समय फोन पर बिता रही थी।

फोन चलाने के लिए पड़ी डांट

इसे देखकर घरवालों ने पहले उसे समझाया और फिर डांट दिया। इससे नाराज होकर बच्ची दूसरे कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजनों ने अंदर देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी। बताया जा रहा है कि बच्ची ने मरने से पहले फोन पर ऐसी वीडियो देखती थी, जिससे वह गुस्सा हो जाती थी। बच्ची की पहचान मीनाक्षी के तौर पर हुई है।

8 वीं की थी मृतका

चमोली के विकासखंड अंतर्गत किमोली गांव निवासी रमेश की 14 साल की बेटी मीनाक्षी 8वीं कक्षा की छात्रा थी। इन दिनों स्कूल की छुट्टियां होने के कारण वह घर पर ही रह रही थी। पिछले कुछ दिनों से मीनाक्षी अपना समय मोबाइल फोन पर बिता रही थी। सोमवार शाम को परिजनों ने उसे दिनभर मोबाइल देखने को लेकर समझाया और थोड़ी डांट-फटकार लगाई।

शव का पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मंगलवार को उपनिरीक्षक संदीप देवरानी ने शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय, कर्णप्रयाग भेजा।

संबंधित सामग्री

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिलजात्रा महोत्सव के दौरान बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, जिनकी संख्या 48.11 लाख से अधिक हो गई है। मानसून की चुनौतियाँ बावजूद यात्रा जारी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026