उत्तराखंड बना साक्षर राज्य

उत्तराखंड को गवर्नर ने पूरी तरह किया साक्षर राज्य घोषित, 5 राज्यों को मिली ये उपलब्धि

उत्तराखंड ने ULLAS कार्यक्रम के तहत साक्षरता मानकों को पूरा करके 98% से अधिक साक्षरता दर हासिल की है। गवर्नर गुरमीत सिंह ने इसे घोषित किया।

उत्तराखंड को गवर्नर ने पूरी तरह किया साक्षर राज्य घोषित, 5 राज्यों को मिली ये उपलब्धि

उत्तराखंड को गवर्नर ने पूरी तरह किया साक्षर राज्य घोषित

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 और ULLAS(समाज में सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ) नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के मानकों को पूरा करने के मद्देनजर, गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड को पूरी तरह से साक्षर राज्य घोषित करने को मंज़ूरी दे दी है।

साक्षरता मानक हुए पूरे

प्रदेश की साक्षरता दर 98 फीसदी से ज्यादा हो गई है। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश ने भारत सरकार के उल्लास (अंडरस्टैंडिंग लाइफलॉन्ग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसाइटी) कार्यक्रम के तहत निर्धारित साक्षरता मानकों को पूरा कर लिया है। उल्लास कार्यक्रम के तहत राज्य में वयस्कों के लिए बुनियादी साक्षरता, जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल और सतत शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट इकाइयों और जागरूक नागरिकों के सहयोग से गांवों को गोद लिया गया। 

5 राज्यों को मिली ये उपलब्धि

शिक्षा मंत्री ने कहा निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाया गया, जिसमें मुख्य रूप से महिलाएं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य वंचित समूह शामिल थे। उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई जहां महिला साक्षरता दर 60% से कम थी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अब तक 5 राज्य मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 

संबंधित सामग्री

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिलजात्रा महोत्सव के दौरान बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, जिनकी संख्या 48.11 लाख से अधिक हो गई है। मानसून की चुनौतियाँ बावजूद यात्रा जारी है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026