उत्तराखंड में CSR पहल

CSR डायलॉग में CM धामी ने उद्योग जगत से की अपील, कई कंपनियों के साथ MOU

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास के लिए CSR पहलों पर उद्योग जगत से सहयोग की अपील की। कई प्रमुख कंपनियों के साथ MOU पर हस्ताक्षर किए गए।

CSR डायलॉग में CM धामी ने उद्योग जगत से की अपील, कई कंपनियों के साथ MOU

उत्तराखंड में CSR पहल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित 'उत्तराखंड CSR डायलॉग' कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस दौरान कौशल विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास और सड़क सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में कई कंपनियों के साथ MOU भी हुए।

CM की कॉरपोरेट समूहों से अपील 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में CSR के तहत किया गया योगदान विशेष महत्व रखता है। उन्होंने प्रदेश में कार्यरत कॉरपोरेट समूहों से अपील की कि वे अपने सीएसआर फंड का अधिकतम उपयोग उत्तराखंड में करें। उन्होंने कहा कि यह केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राज्य के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का साझा प्रयास है।

MOU पर हुए हस्ताक्षर 

कार्यक्रम के दौरान किया, हुंडई, लर्नेट-इन्फोसिस फाउंडेशन, ONGC, ITC, महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड, आदित्य बिरला कैपिटल, फिनोलेक्स और पैनासोनिक सहित कई प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। ये परियोजनाएं कौशल विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास और सड़क सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में संचालित की जाएंगी। 

‘विकास की चुनौतियां अन्य राज्यों से अलग’

CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड पर्वतीय और सीमांत राज्य होने के कारण यहां विकास की चुनौतियां अन्य राज्यों से अलग हैं। सरकार का लक्ष्य केवल सड़क और भवन बनाना नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास के बीच संतुलन स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट जगत का अनुभव, आधुनिक प्रबंधन और सामाजिक प्रतिबद्धता इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों से स्थानीय उत्पाद खरीदे और 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को बढ़ावा दिया।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिलजात्रा महोत्सव के दौरान बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026