CM धामी ने चंपावत में 20 योजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास, 170 करोड़ की सौगात

uttarakhand-cm-dhami-inaugurates-20-projects-champawat-170-crore

CM धामी ने चंपावत में 20 योजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास, 170 करोड़ की सौगात

cm धामी ने चंपावत में 20 योजनाओं का किया लोकार्पणशिलान्यास 170 करोड़ की सौगात

CM Dhami Champawat Projects: सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत के दौरे पर पहुंचे। जिले में विकास को नई गति देते हुए रियासी-बमनगांव में करीब 170 करोड़ रुपये की लागत वाली 20 विकास योजनाओं का CM धामी ने लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने माता रणकोची मंदिर में पूजा-अर्चना की और जनसंवाद के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।

[caption id="attachment_128017" align="alignnone" width="595"]माता रणकोची मंदिर में पूजा-अर्चना की माता रणकोची मंदिर में पूजा-अर्चना की[/caption]

20 परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री धामी ने कुल 20 परियोजनाओं की सौगात दी, जिनमें से ₹3,395.05 लाख की 9 योजनाओं का लोकार्पण और 13,619.84 लाख की 11 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, मोटर मार्गों का सुधार, पार्किंग विकास, और सैनिक विश्राम गृह जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। चंपावत में 20 योजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास

CM Dhami Champawat Projects: प्रमाण-पत्र, टूल किट सौंपे

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, टूल किट और डमी चेक बांटे गए। इसमें UCC, श्रम विभाग, पशु कल्याण और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। "संस्कृति संवर्धन पहल" के अंतर्गत CM धामी ने ऐतिहासिक मंदिरों के पुजारियों को 'कला, परंपरा और पहचान' किट वितरित की। इस किट में धार्मिक ग्रंथ, वाद्य यंत्र और पूजा सामग्री शामिल है। CM ने कहा कि सरकार सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

  1. पूर्णागिरि मेला 2026 के लिए विशेष बजट 
  2. बाढ़ सुरक्षा कार्य और सड़कों का डामरीकरण।
  3. जिला अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार।
  4. आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना की जाएगी।
  5. चम्पावत में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि आवंटन।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।