कारगिल विजय दिवस मनाया गया

कारगिल विजय दिवस पर CM धामी ने किया जवानों को नमन, की बड़ी घोषणाएं

उत्तराखंड में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर शौर्य दिवस मनाया गया, जहाँ मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को नमन किया और महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

कारगिल विजय दिवस पर CM धामी ने किया जवानों को नमन, की बड़ी घोषणाएं

कारगिल विजय दिवस पर CM धामी ने किया जवानों को नमन

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड में शौर्य दिवस मनाया गया। देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए 527 वीर जवानों में 75 उत्तराखंड के थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2004 से 2009 तक कारगिल विजय दिवस नहीं मनाया गया। 

CM की घोषणाएं

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड का युवा वर्दी को नौकरी नहीं, बल्कि मां भारती की सेवा का सौभाग्य मानता है। समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि राज्य के परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली सम्मान राशि ₹1.5 करोड़ से बढ़ाकर ₹2 करोड़ की जाएगी। साथ ही सैन्य धाम का लोकार्पण भी जल्द होगा, जो आने वाली पीढ़ियों को वीर सैनिकों के शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाएगा।

विपक्ष पर निशाना

CM ने कहा हमारे यहां का युवा जब वर्दी पहनकर निकलता है तो उसे नौकरी नहीं बल्कि मां भारती की सेवा का सौभाग्य मानता है। हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि 1929 से भी ज्यादा वीरता पदक विजेताओं की विरासत है। CM ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा 2004 से लेकर 2009 तक कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने कारगिल विजय दिवस नहीं मनाया। ये दिखाता है कि सेना के लिए इनका क्या भाव है। जिस पराक्रम पर पूरे देश को गर्व हुआ, उसे सिर्फ इसलिए नहीं मनाया गया क्योंकि उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी।" 

कारगिल विजय दिवस

देश में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1999 के कारगिल युद्ध में सेना की ऐतिहासिक जीत और शहीद जवानों के अदम्य साहस व सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है। इस साल देश कारगिल विजय की 27वीं वर्षगांठ मना रहा है। कारगिल युद्ध करीब 60 दिनों तक चला, जिसके बाद 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने सभी चोटियों पर दोबारा तिरंगा फहराकर जीत हासिल की थी।

संबंधित सामग्री

PM मोदी के उत्तराखंड दौरे का इंतजार, CM धामी बोले- देवभूमि के लोग प्रधानमंत्री को परिवार का सदस्य मानते हैं

PM मोदी के उत्तराखंड दौरे का इंतजार, CM धामी बोले- देवभूमि के लोग प्रधानमंत्री को परिवार का सदस्य मानते हैं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के आने वाले दौरे का जिक्र किया, जिसके लिए राज्य की जनता उत्सुक है।

CM धामी का एक्शन मोड जारी, ज्योलीकोट में दूषित पानी की शिकायत पर 6 इंजीनियर निलंबित

CM धामी का एक्शन मोड जारी, ज्योलीकोट में दूषित पानी की शिकायत पर 6 इंजीनियर निलंबित

नैनीताल जिले के ज्योलीकोट में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में छह वरिष्ठ अभियंताओं को निलंबित किया गया है। इसे जन स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा मामला माना गया।

गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल, एम-पैक्स से किसानों और युवाओं को मिलेगा नया सहारा

गांवों को मजबूत करने का धामी मॉडल, एम-पैक्स से किसानों और युवाओं को मिलेगा नया सहारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में सहकारिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।

NSA अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर CM धामी का राहुल गांधी पर हमला,कहा- प्रदेश का गौरव हैं,गलत टिप्पणी निंदनीय

NSA अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर CM धामी का राहुल गांधी पर हमला,कहा- प्रदेश का गौरव हैं,गलत टिप्पणी निंदनीय

उत्तराखंड के सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को निंदनीय बताया, राजनीतिक भाषा पर चिंता जताई।

CM धामी के मंत्री क्यों हुए इतने आहत? ‘अपनों’ के आरोपों से टूटे, दी सुसाइड की धमकी

CM धामी के मंत्री क्यों हुए इतने आहत? ‘अपनों’ के आरोपों से टूटे, दी सुसाइड की धमकी

उत्तराखंड में भाजपा के अंदर की खींचतान उजागर, मंत्री खजानदास के खिलाफ प्रदर्शन, चकराता क्षेत्र में योजना बंटवारे पर आरोप।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर