उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

उत्तराखंड में भीषण कार हादसा

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

चम्पावत में टाटा पंच कार गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। SDRF और पुलिस ने घायलों को बचाया।

उत्तराखंड के चम्पावत में कार 200 मीटर खाई में गिरी 2 की मौत 3 घायल

उत्तराखंड में भीषण कार हादसा |

उत्तराखंड के चम्पावत में टाटा पंच कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसके बाद गाड़ी में आग लग गई। जिससे वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 3 लोगों को SDRF और पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जिनकी हालत गंभीर है।

मृतकों की पहचान

हादसा बाराकोट क्षेत्र के बापरू-बंतोली मार्ग पर हुआ। जिला कंट्रोल रूम ने दोपहर 1:07 बजे SDRF को घटना की सूचना दी। वाहन में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे में 

  • चालक राजेन्द्र कुमार (47) निवासी अंजेड़ा
  • बलदेव कुमार (34) निवासी ननकोड़ी अंजेड़ा की मौत हो गई। 

घायल लोग

नीतू देवी (31)

अक्षिता (8)

आरव (5) 

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी लोग हल्द्वानी से नई कार खरीदकर डीडीहाट लौट रहे थे। लोहाघाट-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंतोली के पास टाटा पंच कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। वाहन करीब 200 m गहरी खाई में पहुंच गया। हादसे में चालक राजेन्द्र कुमार और बलदेव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। SDRF ने दोनों शवों को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। वहीं घायल महिला और 2 बच्चों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

संबंधित सामग्री

CSR डायलॉग में CM धामी ने उद्योग जगत से की अपील, कई कंपनियों के साथ MOU

राज्य

CSR डायलॉग में CM धामी ने उद्योग जगत से की अपील, कई कंपनियों के साथ MOU

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास के लिए CSR पहलों पर उद्योग जगत से सहयोग की अपील की। कई प्रमुख कंपनियों के साथ MOU पर हस्ताक्षर किए गए।

देशभर में बारिश का कहर: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से यात्री फंसे, यूपी में 10 मौतें, राजस्थान में ट्रेनें रद्द

देश-विदेश

देशभर में बारिश का कहर: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से यात्री फंसे, यूपी में 10 मौतें, राजस्थान में ट्रेनें रद्द

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित। लैंडस्लाइड, जलभराव, और स्कूल बंद होने के साथ जान-माल का नुकसान हुआ है।

CM धामी ने बैंकर्स के साथ की बैठक, दिए कड़े निर्देश, ऋण प्रक्रिया होगी आसान

राज्य

CM धामी ने बैंकर्स के साथ की बैठक, दिए कड़े निर्देश, ऋण प्रक्रिया होगी आसान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैंकर्स समिति की बैठक में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए विशेष निर्देश दिए।

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, कई यात्री फंसे, गंगा उफान पर

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, कई यात्री फंसे, गंगा उफान पर

उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई हैं, जिससे राजमार्गों पर यात्री फंस गए हैं और कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

पंतनगर यूनिवर्सिटी में 2 बच्चियों के साथ छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट दिखाया

राज्य

पंतनगर यूनिवर्सिटी में 2 बच्चियों के साथ छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट दिखाया

नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के बॉर्डर पर पंतनगर यूनिवर्सिटी में दो बच्चियों के साथ बैड टच की घटना हुई। आरोपी ने बच्चियों को टॉफी का लालच देकर अपने पास बुलाया।