उत्तराखंड में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, CM धामी ने दी बधाई

CM धामी की युवाओं को शुभकामनाएं

उत्तराखंड में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली, CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड में बीते 4 सालों में 30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटल माध्यम से युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

उत्तराखंड में 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली cm धामी ने दी बधाई

CM धामी की युवाओं को शुभकामनाएं |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 4 साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर, उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाएं प्रेषित की हैं। CM धामी ने पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड की जनता द्वारा उन्हें साल 2022 में दूसरी बार मुख्य मुख्य सेवक का दायित्व सौंपा गया था। 

बेरोजगारी की समस्या खत्म

इस जनादेश की भावना के मुताबिक कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही राज्य में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने के लिए, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक अभियान शुरू किया गया। इसके बाद बीते 4 साल में प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 30 हजार से ज्यादा युवाओं को राजकीय सेवक के रूप में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है, यह अभियान आगे भी जारी है।

युवा प्रतिभा को सम्मान 

मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा कि अब युवा अपनी शानदार प्रतिभा और कठोर मेहनत के आधार पर राजकीय सेवा में चयनित हो रहे हैं। इस चयन में जहां एक ओर युवाओं की मेहनत और प्रतिभा का योगदान है, वहीं प्रदेश सरकार के कठोर नकल विरोधी कानून के साथ ही निष्पक्ष, ईमानदार और पारदर्शी चयन प्रक्रिया ने भी युवा प्रतिभा को उचित सम्मान मिलना तय किया है।

CM की अपील

मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि उत्तराखण्ड राज्य के राजकीय सेवक के रूप में चयन होना सभी कार्मिकों के परिवार के साथ ही राज्य सरकार के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने चयनित कार्मिकों से निष्पक्ष और ईमानदार रहकर अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने की अपील करते हुए कहा है कि राजकीय सेवक के रूप में वो मानवीय मूल्यों के साथ आमजन की सेवा में हमेशा आगे रहें। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कई चयनित युवाओं से दूरभाष पर बात कर, उन्हें उत्साह पूर्वक जनसेवा में योगदान देने की भी अपील की है।

संबंधित सामग्री

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

राज्य

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

उत्तराखंड में अगले चार महीनों में चार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

राज्य

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

राज्य

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए नई इंटरव्यू तिथियाँ जारी की। 328 उम्मीदवारों के बाद शेष 65 के लिए तिथियाँ तय की गईं।