Uttar Pradesh: अराजक तत्वों से परेशान महिला पहुंची एसपी ऑफिस, लगाई न्याय की गुहार

uttar-pradesh

Uttar Pradesh: अराजक तत्वों से परेशान महिला पहुंची एसपी ऑफिस, लगाई न्याय की गुहार

uttar pradesh अराजक तत्वों से परेशान महिला पहुंची एसपी ऑफिस लगाई न्याय की गुहार

Uttar Pradesh: जनपद बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पड़ोस में रहने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पड़ोसी न सिर्फ उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं, बल्कि जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं।

[caption id="attachment_97349" align="alignnone" width="182"]Uttar Pradesh Uttar Pradesh[/caption]

Uttar Pradesh: गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही

महिला के अनुसार, उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है, ऐसे में वह घर पर अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी उसे गंदी नीयत से परेशान करते हैं। जब वह इसका विरोध करती है, तो उसे गाली-गलौज कर डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे पहले दर्ज एक मुकदमे में गवाही न देने के लिए दबाव बना रहे हैं। अगर वह गवाही देती है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।

Uttar Pradesh: ऑफिस तक पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई

पीड़िता ने यह भी दावा किया कि आरोपियों की मुकामी पुलिस से मिलीभगत है, जिसके चलते उसके द्वारा की गई शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस की निष्क्रियता से निराश होकर वह एसपी ऑफिस तक पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई।

भविष्य में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

महिला का कहना है कि उसे और उसके परिवार को लगातार खतरा बना हुआ है। आरोपी किसी भी समय कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले में संज्ञान लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उसे न्याय मिल सके और भविष्य में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

न्याय दिलाने की दिशा में कितना गंभीर होता

Uttar Pradesh: पीड़िता की शिकायत गंभीर है और यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला और गंभीर हो सकता है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और महिला को न्याय दिलाने की दिशा में कितना गंभीर होता है।

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।