उत्तर प्रदेश स्कूल सुधार

Gen Alpha प्रदर्शन से सरकार अलर्ट, योगी सरकार ने DM-कमिश्नर को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए अधिकारियों को सक्रिय किया, जिसमें शिकायतों की जांच और संवाद बढ़ाने के निर्देश शामिल हैं।

By : शिवम् पांडेय
Gen Alpha प्रदर्शन से सरकार अलर्ट, योगी सरकार ने DM-कमिश्नर को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश स्कूल सुधार

उत्तर प्रदेश में स्कूलों की व्यवस्थाओं और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्कूली बच्चों के प्रदर्शन के मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने अधिकारियों को सतर्क किया है। सरकार ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बच्चों, अभिभावकों और स्कूलों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनकी जांच कराई जाए।

शिकायत की होगी जांच

मुख्य सचिव एसपी गोयल के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी शर्मा ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि स्कूलों से जुड़ी कोई शिकायत सामने आती है तो उसकी वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। यदि किसी मामले में सामने आई सूचना गलत या भ्रामक पाई जाती है, तो प्रशासन की ओर से तत्काल स्थिति स्पष्ट करने को भी कहा गया है। इसका उद्देश्य अफवाहों और गलत सूचनाओं को फैलने से रोकना है।

बच्चों और अभिभावकों से संवाद

सरकार ने अधिकारियों को स्कूली छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि वे सीधे बच्चों और अभिभावकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लें और जरूरत के मुताबिक उनका समाधान कराएं।
इस पहल के जरिए प्रशासन स्कूलों से जुड़ी शिकायतों को सड़क पर प्रदर्शन की स्थिति बनने से पहले ही समझने और दूर करने की कोशिश करेगा।

स्कूलों का दौरा करेंगे अधिकारी

अधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्कूलों का दौरा करने के लिए भी कहा गया है। इस दौरान स्कूलों में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति देखी जाएगी। अधिकारी छात्रों से पढ़ाई के स्तर को लेकर भी बातचीत करेंगे। उनसे यह जानने की कोशिश की जाएगी कि पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी तो नहीं है और स्कूल में उनकी जरूरतों का कितना ध्यान रखा जा रहा है।

लखनऊ में छात्राओं ने किया था प्रदर्शन

दरअसल, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर छात्रों की नाराजगी सामने आई है। हाल ही में लखनऊ में स्कूली छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। ऐसे मामलों के बाद सरकार ने अधिकारियों को बच्चों की शिकायतों पर सीधे ध्यान देने और स्कूलों की जमीनी स्थिति समझने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का फोकस अब शिकायतों की समय पर जांच और छात्रों की समस्याओं के समाधान पर रहेगा।

संबंधित सामग्री

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास और रोजगार मेलों के महत्व पर जोर दिया, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026