यूपी में पंचायत सहायकों के लिए बड़े फैसले

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50% की बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में 57000 पंचायत सहायकों के मानदेय में 50% की बढ़ोतरी, महिलाओं को मातृत्व अवकाश और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।

By : सोनिया रायकवार
पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50% की बढ़ोतरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई अहम फैसलों की घोषणा की है। पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। अभी उन्हें हर महीने 6 हजार रुपये मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया जाएगा। इसके साथ सेवा सुरक्षा, कैशलेस उपचार और महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा देने का भी फैसला लिया गया है।

6 हजार से बढ़कर 9 हजार होगा मानदेय

पंचायत सहायकों के मानदेय में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। अब उन्हें हर महीने 9 हजार रुपये मिलेंगे। इसका लाभ प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों को मिलेगा। अभी पंचायत सहायकों को मानदेय राज्य वित्त आयोग की धनराशि से दिया जाता है। अब कैबिनेट से स्वीकृति लेने के बाद डीबीटी के माध्यम से मानदेय सीधे पंचायत सहायकों के बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था लागू की जाएगी।

प्रधान और सचिव नहीं कर सकेंगे मनमाने तरीके से बर्खास्त

पंचायत सहायकों की सेवा सुरक्षा को लेकर भी फैसला लिया गया है। अब ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव अपने स्तर से पंचायत सहायकों को नहीं हटा सकेंगे। किसी पंचायत सहायक को हटाने का फैसला जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। इससे सेवा से जुड़े मामलों में एक तय प्रक्रिया लागू होगी।

आंदोलन के मुकदमे होंगे वापस

आंदोलन के दौरान पंचायत सहायकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने का फैसला भी किया गया है। इसके अलावा आंदोलन के दौरान कार्रवाई के चलते जिन पंचायत सहायकों को सेवा से हटाया गया था, उनकी बहाली भी की जाएगी।

महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश

सरकार की ओर से महिला पंचायत सहायकों के लिए मातृत्व अवकाश की सुविधा देने का भी फैसला किया गया है। इसके साथ ही पंचायत सहायकों को उपचार के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

मंत्री से वार्ता के बाद खत्म हुआ धरना

पंचायत सहायकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई वार्ता के बाद पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आंदोलन कर रहे प्रतिनिधियों से बातचीत की। बुधवार को प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के बाद मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। सरकार की ओर से मांगों पर लिए गए निर्णयों के बाद पंचायत सहायकों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत उत्तर प्रदेश में घरों की छतों पर सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिससे सालाना ₹2,956 करोड़ की बचत हो रही है।

गोरखपुर में आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर का उद्घाटन

गोरखपुर में आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर का उद्घाटन

गोरखपुर में नए आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर चर्चा हुई, जिसमें कई राज्यों से लोग इलाज के लिए आ रहे हैं।

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर में नई मेडिकल सुविधाओं का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की सुधार पर प्रकाश डाला।

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया, जिसमें सहायक अध्यापक और प्रवक्ता पद शामिल हैं।

योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा,6 लाख तक का लंबी अवधि का लोन!

योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा,6 लाख तक का लंबी अवधि का लोन!

योगी सरकार ने किसानों को 6% ब्याज दर पर 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण और 5% ब्याज अनुदान की पेशकश की है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर