यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

यूपी में मौसम की चुनौतियां

यूपी में मानसून की देरी, CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

उत्तर प्रदेश में मानसून की देरी के बीच, CM योगी ने किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यूपी में मानसून की देरी cm योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम

CM योगी ने किसानों के लिए उठाए कदम |

उत्तर प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच CM योगी आदित्यनाथ ने मौसम की अनिश्चितता और असामान्य बारिश के अनुमानों को देखते हुए विभिन्न विभागों से सतर्क रहने को कहा है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के तहत आने वाले विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक में कहा कि मौसम की अनिश्चितता, बारिश के बदलते स्वरूप को देखते हुए राज्य को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ऐसे में किसानों को समय पर बीज, उर्वरक, सिंचाई जल, फसली ऋण तथा वैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होना चाहिए।

जिलाधिकारियों को CM ने दिए निर्देश

उन्होंने राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को विभागों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप तैयार रखने और पूर्व तैयारी कराने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि खरीफ अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए किसानों को ससंसाधन उपलब्ध कराए जाएं। अल्पवृष्टि और सूखे की स्थिति के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि कृषि विभाग द्वारा आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की गई है।

किसानों को न होने पाए कोई दिक्कत

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि हर जिले में गुणवत्तापूर्ण बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि उर्वरकों की उपलब्धता की नियमित निगरानी की जाए। 

यूपी में लेट हुआ मानसून

उधर UP में मानसून कुछ लेट हो गया है। मौसम विज्ञानियोें के मुताबिक यह पूर्वी यूपी में 28 जून तक दस्तक दे सकता है। देरी की वजह मानूसन के बिहार में अटकने को बताया जा रहा है। हालांकि अब बिहार में ठहरे मानसून में हलचल शुरू हो गई और दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे सरक रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वी यूपी में मानसून 12 दिन की देरी से 28 जून के आस-पास प्रवेश कर सकता है।

संबंधित सामग्री

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

राज्य

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने बिना चर्चा के ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पास कर दिया, जिसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए नई योजनाएं शामिल हैं।

सतीश महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी, भावुक होकर बोले - हमारी कोशिशों में ही कहीं कमी रही

राज्य

सतीश महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी, भावुक होकर बोले - हमारी कोशिशों में ही कहीं कमी रही

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में उत्पन्न हंगामे के कारण पद छोड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने सदन की मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया।

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

देश-विदेश

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून की तेज बारिश ने तबाही मचाई है। यूपी, झारखंड, केरल में मौतें, हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

राज्य

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 5700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया, जिससे हरिद्वार को तेजी से जोड़ने की योजना है।