उत्तर प्रदेश में मुफ्त बस यात्रा

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बहनों के साथ सहयोगी भी कर सकेंगी फ्री यात्रा

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में महिलाऐं 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए विशेष सुरक्षा और ट्राफिक व्यवस्था भी की गई है।

By : शिवम् पांडेय
रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, बहनों के साथ सहयोगी भी कर सकेंगी फ्री यात्रा

उत्तर प्रदेश में मुफ्त बस यात्रा

रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी सुविधा शुरू की है। 27 अगस्त की सुबह से 29 अगस्त तक महिलाएं रोडवेज बसों में एक सहयोगी के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान यात्रा के लिए महिलाओं और उनके साथ जाने वाले एक यात्री से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। सरकार ने त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा पर खास नजर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं को सफर में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रमुख मार्गों पर एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय रहेगा। इसके अलावा बस चालकों पर भी नजर रखी जाएगी। यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कोई चालक नशे की हालत में वाहन न चलाए। बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

लखनऊ से चलेंगी 979 बसें

रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए लखनऊ परिक्षेत्र से 979 एसी और साधारण बसें चलाने की तैयारी की गई है। चारबाग से 111, अवध से 117, कैसरबाग से 142, रायबरेली से 170, हैदरगढ़ से 113, उपनगरीय से 88, आलमबाग से 90 और बाराबंकी से 5 बसें संचालित होंगी। इसके अलावा गोरखपुर, बहराइच, दिल्ली, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा समेत कई प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें चलेंगी। 50 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सेवा में लगाया जा सके।

तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी

त्योहार के दौरान बस अड्डों पर भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई जाएगी। चारबाग, आलमबाग और अवध बस अड्डों पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे और रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।

चार स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी

रक्षाबंधन पर बसों के अलावा रेलवे ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें चंडीगढ़-लखनऊ और दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन 27 अगस्त की रात दिल्ली से रवाना होगी और लखनऊ होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। चंडीगढ़-लखनऊ के बीच भी स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

त्योहार को देखते हुए चारबाग, लखनऊ जंक्शन समेत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर GRP और RPF की अतिरिक्त तैनाती की गई है। CCTV कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। अमौसी एयरपोर्ट पर भी बम निरोधक दस्ता और श्वान दल जांच में जुटा है। यात्रियों को सुरक्षा जांच और भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट के लिए घर से थोड़ा पहले निकलने की सलाह दी गई है।

बहनों के सफर को आसान बनाने की कोशिश

रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके जाती हैं। ऐसे में तीन दिनों तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा से उन्हें आने-जाने में राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार और प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की हैं।

संबंधित सामग्री

लाडो-लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, 1.80 लाख आय वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ; सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

लाडो-लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, 1.80 लाख आय वाली महिलाओं को भी मिलेगा लाभ; सीएम सैनी का बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये की, जिससे अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

सड़कों की बदहाली पर CM योगी सख्त: त्योहारों से पहले तत्काल कराएं मरम्मत

सड़कों की बदहाली पर CM योगी सख्त: त्योहारों से पहले तत्काल कराएं मरम्मत

योगी आदित्यनाथ ने बारिश और बाढ़ से प्रभावित सड़कों की मरम्मत के लिए तत्काल निर्देश दिए, जिसमें गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की बात कही गई।

भारत 10वीं बार विमेंस एशिया कप फाइनल में, बांग्लादेश को 40 रन से हराया

भारत 10वीं बार विमेंस एशिया कप फाइनल में, बांग्लादेश को 40 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर विमेंस एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को होगा।

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार में बाढ़ से हालात गंभीर

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार में भारी बारिश और बाढ़ से स्थिति गंभीर। नदियों के जलस्तर में वृद्धि, हजारों लोग प्रभावित।

कानपुर में नर्स से गैंगरेप का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा; अस्पताल संचालक मामा-भांजा गिरफ्तार

कानपुर में नर्स से गैंगरेप का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का दावा; अस्पताल संचालक मामा-भांजा गिरफ्तार

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में नर्स ने अस्पताल संचालक और भांजे पर दुष्कर्म, अश्लील फोटो बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026