उत्तरप्रदेश BJP के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी, भरा नामांकन, कल होगा नाम का ऐलान

up-bjp-new-president-pankaj-chaudhary-nomination-announceme

उत्तरप्रदेश BJP के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी, भरा नामांकन, कल होगा नाम का ऐलान

उत्तरप्रदेश bjp के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी भरा नामांकन कल होगा नाम का ऐलान

UP BJP New President Pankaj Chaudhary: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के 18वें प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से 7 बार के सांसद पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रखा, जिससे यह साफ हो गया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सर्वसम्मति से पंकज चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है। 

पंकज चौधरी नए अध्यक्ष

नामांकन फॉर्म जमा करने के दौरान डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और अन्य सीनियर नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा दोपहर 3 बजे तक थी। इस दौरान मोदी-शाह के करीबी पंकज चौधरी के अलावा किसी ने भी नामांकन दाखिल किया ही नहीं। ऐसे में चौधरी का अध्यक्ष पद पर चुना जाना तय हो गया है। अब रविवार यानी की 14 दिसंबर को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे। [caption id="attachment_121956" align="alignnone" width="537"]उत्तरप्रदेश BJP के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी उत्तरप्रदेश BJP के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी[/caption]

UP BJP New President Pankaj Chaudhary: कौन-कौन रहा मौजूद?

BJP के घोषित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को नामांकन का दिन तय था। सुबह से ही लखनऊ प्रदेश भाजपा कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा। दिल्ली में मौजूद पंकज चौधरी सुबह लखनऊ पहुंचे और पार्टी मुख्यालय जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ BJP के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े तथा संगठन चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहे। Read More: UP के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान जल्द, खरमास से पहले होगा चुनाव, जानिए किन नामों की चर्चा

पंकज चौधरी पर दांव क्यों?

UP BJP New President Pankaj Chaudhary: पंकज चौधरी महाराजगंज लोकसभा सीट से 7 बार के सांसद हैं और कुर्मी समुदाय से आते हैं, जो OBC वर्ग में एक प्रभावशाली जाति मानी जाती है। उनको अध्यक्ष बनाने के पीछे भाजपा की स्पष्ट राजनीतिक रणनीति देखी जा रही है। BJP, समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण की काट के तौर पर OBC नेतृत्व को आगे बढ़ाकर प्रदेश में अपने सामाजिक आधार को और मजबूत करना चाहती है। भाजपा सत्ता और संगठन के बीच जातीय संतुलन साधने की कोशिश कर रही है। पंकज चौधरी का राजनीतिक करियर

संबंधित सामग्री

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

देश-विदेश

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

राजस्थान, कोलकाता, और इंदौर में भारी बारिश के कारण सड़कें और अस्पताल प्रभावित हुए। मानसून के आगमन में देरी से UP में हीटवेव जारी है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

देश-विदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में ट्रस्ट के महासचिव के करीबी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

खेल

FIFA WC 2026: 26 जून को होंगे 6 अहम मुकाबले

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 26 जून को जापान, नीदरलैंड्स, जर्मनी, अमेरिका, आइवरी कोस्ट शामिल होंगे। ये टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए मैदान पर उतरेंगी।

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

राज्य

MP के 8 अधिकारियों को मिली IPS में पदोन्नति, DPC ने लगाई मुहर

मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की अनुशंसा मिली है, जिसे DPC ने स्वीकृति प्रदान की।