उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद: पुजारी और संतों के बीच गरमाया तनाव

ujjan-mahakal-temple-priest-sants-dispute

उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद: पुजारी और संतों के बीच गरमाया तनाव

By:

Ranu

उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद पुजारी और संतों के बीच गरमाया तनाव

उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद: गर्भगृह से नंदी हाल तक फैला विवाद

उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद: उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज एक बड़ा विवाद सामने आया। मंदिर के महेश पुजारी और ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के गादीपति महंत योगी महावीर नाथ जी महाराज के बीच दर्शन व्यवस्था को लेकर तीखी बहस हुई। यह विवाद गर्भगृह में शुरू होकर नंदी हाल तक पहुंच गया, जहां झूमाझटकी की स्थिति बनी।

उज्जैन महाकाल मंदिर में पुजारी व संतों का विवाद

विवाद की शुरुआत और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप

बताया जा रहा है कि महेश पुजारी गर्भगृह में थे, तब नाथ संप्रदाय के महंत योगी महावीर नाथ गोरखपुर के संतों के साथ दर्शन करने आए। इस दौरान पुजारी ने महंत योगी की पगड़ी उतारने को कहा, जिससे दोनों पक्षों के बीच कड़वी नोकझोंक और अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ।

संत समाज ने इस घटना को मंदिर की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए पुजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय अखाड़ा परिषद ने भी कलेक्टर से इस मामले पर हस्तक्षेप करने और पुजारी को मंदिर से निष्कासित करने की मांग की है।

उज्जैन महाकाल मंदिर में पुजारी व संतों का विवाद

उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद:

मंदिर प्रबंध समिति ने शुरू की जांच

मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि विवाद की सूचना मिलने के बाद प्रबंध समिति ने जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से बातचीत कर जल्द ही विवाद का समाधान निकाला जाएगा।

 

दोनों पक्षों के बयान

उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद: महेश पुजारी का आरोप है कि नाथ संप्रदाय के संत बार-बार विवाद मचाते हैं, उन्होंने मंदिर की मर्यादा का उल्लंघन किया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली। वहीं महंत योगी महावीर नाथ कहते हैं कि पुजारी का व्यवहार अनुचित था और उन्होंने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने भी पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।