उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, भगवान श्री चिंता हरण गणेश का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 महापर्व की तैयारी के तहत विभिन्न सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का अवलोकन किया।

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, भगवान श्री चिंता हरण गणेश का लिया आशीर्वाद

भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 20 अगस्त को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के तहत सती गेट से गोपाल मंदिर तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण  कार्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को निर्माण की कार्य योजना की जानकारी दी गई। उन्होंने श्री चिंता हरण गणेश भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंठाल चौराहा और प्राचीन श्री सती माता मंदिर द्वार के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों की डिजाइन का अवलोकन भी किया। उन्होंने सती गेट से छोटा सराफा चौराहा तक पैदल भ्रमण कर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने विकास कार्य योजना की जानकारी दी। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी संत उमेश नाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण  अध्यक्ष रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

सौंदर्यीकरण का होगा काम

उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ 2028 महापर्व के लिए कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक कुल 410 मीटर लंबे मार्ग में चौड़ीकरण कार्य के तहत 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान कंठाल चौराहे पर 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। वहीं प्राचीन श्री सती माता द्वार का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कुल 410 मीटर लंबे मार्ग में 310 मीटर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य में स्थानीय निवासी और दुकानदारों द्वारा स्वेच्छा से अपने मकान और दुकान का निर्माण तोड़कर चौड़ीकरण कार्य में सहयोग किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त

मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।

शिमला NLU की सुरक्षा और बुनियादी ढांचा होगा मजबूत, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू

शिमला NLU की सुरक्षा और बुनियादी ढांचा होगा मजबूत, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने एनएलयू शिमला के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

सड़कों की बदहाली पर CM योगी सख्त: त्योहारों से पहले तत्काल कराएं मरम्मत

सड़कों की बदहाली पर CM योगी सख्त: त्योहारों से पहले तत्काल कराएं मरम्मत

योगी आदित्यनाथ ने बारिश और बाढ़ से प्रभावित सड़कों की मरम्मत के लिए तत्काल निर्देश दिए, जिसमें गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की बात कही गई।

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर विवाद में हस्तक्षेप की अपील करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, साध्वी हर्षानंद गिरी की दो टूक “मंदिर वहीं बनेगा,आस्था से खिलवाड़ नहीं!”

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, साध्वी हर्षानंद गिरी की दो टूक “मंदिर वहीं बनेगा,आस्था से खिलवाड़ नहीं!”

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की कोशिशों का साधु-संतों ने विरोध किया। साध्वी हर्षानंद गिरी ने आस्था और परंपरा के सम्मान में मंदिर न हटाने की अपील की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर