एमपी को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम डॉ. यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 017 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन

उज्जैन-जावरा फोरलेन परियोजना

एमपी को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम डॉ. यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 017 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन

मध्यप्रदेश में उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क परियोजना की शुरुआत होगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और यात्रा समय में कमी आएगी।

एमपी को मिलेगी बड़ी सौगात सीएम डॉ यादव 10 जुलाई को करेंगे  5 017 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन

एमपी को मिलेगी बड़ी सौगात |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के सड़क अधोसंरचना विकास में 10 जुलाई को एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। इस दिन उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग परियोजना का भूमि पूजन होगा। लगभग 98.73 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण 5,017 करोड़ रुपये की लागत से मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा किया जाएगा। यह परियोजना उज्जैन दक्षिण, घट्टिया, नागदा-खाचरौद, आलोट एवं जावरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। दो वर्ष में पूर्ण होने वाली इस परियोजना से लगभग 35 लाख आबादी तथा 62 ग्राम प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधा संपर्क 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग के निर्माण से उज्जैन को दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधा एवं तेज संपर्क मिलेगा। विशेष रूप से सिंहस्थ-2028 के दौरान राजस्थान, गुजरात तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए यह मार्ग अत्यंत सुगम और सुविधाजनक साबित होगा। साथ ही इंदौर, भोपाल एवं मालवा क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी और अधिक सुदृढ़ होगी। परियोजना के अंतर्गत 98.73 किलोमीटर ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग, 3 रेल ओवरब्रिज, 9 वृहद पुल, 26 मध्यम पुल तथा 417 पुलियों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जावरा बायपास पर दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज से महू–नीमच फोरलेन मार्ग तक दोनों ओर सर्विस रोड का भी निर्माण प्रस्तावित है।

औद्योगिक, व्यापारिक एवं कृषि विकास को मिलेगी नई गति 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक एवं कृषि विकास को नई गति प्रदान करेगी। किसानों को अपनी उपज विभिन्न कृषि उपज मंडियों तक शीघ्र पहुँचाने में सुविधा मिलेगी, वहीं उद्योगों, लॉजिस्टिक्स एवं निवेश गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से यात्रा समय एवं ईंधन की बचत होगी तथा सड़क सुरक्षा में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा। उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना मध्यप्रदेश की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं में से एक है, जिसके पूर्ण होने पर प्रदेश की आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी तथा मालवा क्षेत्र के समग्र विकास को महत्वपूर्ण गति प्राप्त होगी।

संबंधित सामग्री

देशभक्ति, कर्तव्य और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान हैं सेवा पदक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

देशभक्ति, कर्तव्य और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान हैं सेवा पदक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर 47 पुलिसकर्मियों को मेडल से सम्मानित किया, नक्सलवाद मुक्त की उपलब्धि की सराहना की।

मध्य प्रदेश में खाद की बिक्री पर रोक, 82 लाख किसानों की बढ़ी चिंता

राज्य

मध्य प्रदेश में खाद की बिक्री पर रोक, 82 लाख किसानों की बढ़ी चिंता

मध्य प्रदेश में स्टॉक के सत्यापन के लिए खाद की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई गई। इससे राज्य के 82 लाख किसान प्रभावित हो सकते हैं।

UCC लागू कर समानता कायम करने और ‘एक राष्ट्र, एक कानून, एक झंडा’ के विजन को साकार करने की दिशा में कदम: CM डॉ. यादव

राज्य

UCC लागू कर समानता कायम करने और ‘एक राष्ट्र, एक कानून, एक झंडा’ के विजन को साकार करने की दिशा में कदम: CM डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर से दस्तक दी है, 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम इस बारिश का कारण बताया गया है।

लाल परेड ग्राउंड पर CM डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा

राज्य

लाल परेड ग्राउंड पर CM डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा

मध्यप्रदेश ने 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया और विभिन्न योजनाओं की घोषणाएं की।