उज्जैन में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

उज्जैन गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण मामला: शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच, गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चल रहे विवाद में हाई कोर्ट ने दोनों याचिकाएं खारिज कीं।

By : दिव्या मिस्त्री
उज्जैन गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण मामला: शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चल रहे विवाद में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ ने बड़ा फैसला सुनाया है। सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद को हटाने के खिलाफ दायर दोनों याचिकाओं को कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दिया। मामले की सुनवाई जस्टिस संदीप एन. भट्ट की एकल पीठ ने की।

विस्तृत आदेश आने के बाद साफ होगी तस्वीर

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने याचिकाएं निरस्त कर दीं। हालांकि, फिलहाल कोर्ट का विस्तृत लिखित आदेश सामने नहीं आया है। ऐसे में याचिकाएं किन कानूनी और प्रशासनिक आधारों पर खारिज की गईं, इसकी पूरी जानकारी विस्तृत आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

मस्जिद हटाने के नोटिस का हो रहा था विरोध

नगर निगम की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद को हटाने का नोटिस जारी किए जाने के बाद मुस्लिम समाज की ओर से इसका विरोध किया जा रहा था। याचिकाकर्ताओं ने मस्जिद के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का हवाला देते हुए इसे हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। इसी मामले को लेकर हाई कोर्ट में दोनों याचिकाएं दाखिल की गई थीं।

अधिवक्ता बोले- आदेश का अध्ययन कर करेंगे अपील

याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता सैय्यद अशहर अली वारसी ने कहा कि अभी कोर्ट का विस्तृत आदेश मिलना बाकी है। आदेश की कॉपी मिलने और उसका अध्ययन करने के बाद आगे की कानूनी रणनीति तय की जाएगी। अधिवक्ता ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर डबल बेंच या सुप्रीम कोर्ट में अपील की जा सकती है।

सिंहस्थ 2028 को देखते हुए चौड़ीकरण जरूरी

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क, यातायात और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम चल रहा है। गोपाल मंदिर मार्ग शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों में शामिल है। प्रशासन का मानना है कि सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना को देखते हुए इस मार्ग का चौड़ीकरण यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी है।

फैसले के बाद आगे की कार्रवाई पर नजर

हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब प्रशासन की अगली कार्रवाई और याचिकाकर्ताओं की संभावित अपील पर सभी की नजर रहेगी। वहीं, विस्तृत आदेश सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कोर्ट ने किन आधारों पर दोनों याचिकाओं को खारिज किया है।

संबंधित सामग्री

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर विवाद में हस्तक्षेप की अपील करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, साध्वी हर्षानंद गिरी की दो टूक “मंदिर वहीं बनेगा,आस्था से खिलवाड़ नहीं!”

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, साध्वी हर्षानंद गिरी की दो टूक “मंदिर वहीं बनेगा,आस्था से खिलवाड़ नहीं!”

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की कोशिशों का साधु-संतों ने विरोध किया। साध्वी हर्षानंद गिरी ने आस्था और परंपरा के सम्मान में मंदिर न हटाने की अपील की।

बड़गाईं भूमि घोटाला: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, 16 सितंबर तक का समय

बड़गाईं भूमि घोटाला: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, 16 सितंबर तक का समय

झारखंड हाई कोर्ट ने ED को 16 सितंबर तक हेमंत सोरेन द्वारा दायर याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामला बड़गाईं भूमि घोटाले और मनी लांड्रिंग से जुड़ा है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद जागा MCD, अब दिल्ली की हर इमारत की होगी जांच!

सत्य निकेतन हादसे के बाद जागा MCD, अब दिल्ली की हर इमारत की होगी जांच!

दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद MCD ने सभी इमारतों की जांच का आदेश दिया। हादसे में 7 की मौत, कई सस्पेंड।

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

उज्जैन के तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत मोहन भारती को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिए धमकी मिली है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026