उज्जैन में धमाका

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका, 8 हजार के पटाखे खरीदे, 3 गिरफ्तार

उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान वैन में धमाका हुआ जिसके वीडियो से सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट हो गईं। 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए, वैन और क्रेन जब्त।

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका, 8 हजार के पटाखे खरीदे, 3 गिरफ्तार

उज्जैन मुहर्रम जुलूस में वैन में धमाका

उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस के दौरान वैन को लटकाकर विस्फोट करने का वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गई हैं। बड़नगर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर वैन और क्रेन को जब्त कर लिया है। आरोपियों का कहना है कि 8 हजार के पटाखे खरीदकर वैन में धमाका किया गया था।

जांच कर रही ATS

उज्जैन, उन्हेल, नागदा और महिदपुर पहले से संवेदनशील माने जाते हैं, इसलिए जांच में स्थानीय पुलिस के साथ ATS, यानी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड भी शामिल हो गई है। दरअसल, 23 जून की रात बड़नगर के अडान मोहल्ले से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था। इसमें टाटा मैजिक गाड़ी को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर हवा में लटकाया गया। इसकी छत पर 2 युवक खड़े होकर लाल झंडे लहरा रहे थे। वैन पर ‘ले, फिर आ गए’ लिखा हुआ था। जुलूस में शामिल कुछ लोगों के हाथों में मौजूद तख्तियों पर भी यही लिखा था।

3 आरोपी गिरफ्तार

कुछ देर बाद वैन में धमाका कर दिया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में शोएब, जाहिद और तपसील उर्फ तस्लीम को अरेस्ट किया गया है। वहीं, क्रेन के मालिक पर भी केस किया गया। क्रेन मालिक गोपाल राठौर ने बताया कि अडान अखाड़े के सदस्यों ने पुष्प वर्षा के लिए क्रेन किराए पर लेने की बात कही थी। 2500 रुपए किराया तय हुआ। बाद में ड्राइवर समेत क्रेन भेज दी थी। राठौर का कहना है कि उन्हें वाहन में विस्फोट करने की कोई जानकारी नहीं थी।

संबंधित सामग्री

जालंधर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, यूट्यूबर मनी शौकर समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस पर फायरिंग का आरोप

जालंधर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, यूट्यूबर मनी शौकर समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस पर फायरिंग का आरोप

जालंधर पुलिस ने अवैध हथियार खरीद-फरोख्त और तस्करी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पंजाबी यूट्यूबर भी शामिल है।

महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब

महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से 30 हजार की ठगी! फर्जी VIP पास थमाया, उज्जैन पहुंचने से पहले ट्रैवल एजेंट गायब

उज्जैन में भस्म आरती के लिए आने वाले 12 श्रद्धालुओं को फर्जी ट्रैवल एजेंट ने 30 हजार रुपये की ठगी की। साइबर सेल में शिकायत दर्ज हुई।

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हम जो कार्य कर रहे हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्वेताम्बर जैन समाज के नवीन उपाश्रय भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैदल भ्रमण कर सिंहस्थ :2028 के विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैदल भ्रमण कर सिंहस्थ :2028 के विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया, स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर