उज्जैन में भक्तों की भीड़

उज्जैन में महाकाल दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बैरिकेडिंग में फंसे लोग; 5 लाख भक्तों ने किए दर्शन

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के मौके पर उज्जैन के शिव और नाग मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, जिससे कुछ व्यवस्था में कमी की शिकायतें भी हुईं।

उज्जैन में महाकाल दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बैरिकेडिंग में फंसे लोग; 5 लाख भक्तों ने किए दर्शन

सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के विशेष संयोग पर उज्जैन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महाकाल मंदिर और साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। अब तक 5 लाख से ज्यादा भक्त बाबा महाकाल और नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर चुके हैं।

नागचंद्रेश्वर मंदिर के साल में एक बार खुले पट

नागपंचमी के अवसर पर नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रविवार रात 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। मंदिर के कपाट सोमवार रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं महाकाल मंदिर के पट तड़के 2:30 बजे खोल दिए गए थे। भस्म आरती के दौरान भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग में फंसे श्रद्धालु

भारी भीड़ के बीच महाकाल मंदिर क्षेत्र में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल भी उठे। कई श्रद्धालु भीड़ के दबाव में फंस गए। हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के दबने की स्थिति बनी, जिससे कुछ लोगों को चोटें भी आईं। दर्शनार्थियों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और इसे अब तक की सबसे खराब व्यवस्था बताया।

MP के शिव और नाग मंदिरों में भी उमड़ी भीड़

नागपंचमी पर प्रदेशभर के प्रमुख शिव और नागदेवता मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। सेंधवा के नागलवाड़ी शिखरधाम में भिलट देव का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया गया और 108 व्यंजनों का भोग लगाया गया। यहां अब तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

भोजपुर में फूलों से सजा महादेव का दरबार

भोजपुर महादेव का करीब 6 क्विंटल फूलों से नागेश्वर स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। ग्वालियर, रायसेन और गैरतगंज के प्राचीन नागदेवता और शिव मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना और अभिषेक किया।

शाम को निकलेगी बाबा महाकाल की तीसरी सवारी

शाम 4 बजे बाबा महाकाल की तीसरी सवारी निकलेगी। इसमें चंद्रमौलेश्वर पालकी में, मनमहेश हाथी पर और शिव-तांडव प्रतिमा गरुड़ रथ पर विराजित होगी। सवारी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

संबंधित सामग्री

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM डॉ. मोहन यादव को लिखी चिट्ठी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर विवाद में हस्तक्षेप की अपील करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, साध्वी हर्षानंद गिरी की दो टूक “मंदिर वहीं बनेगा,आस्था से खिलवाड़ नहीं!”

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर विवाद तेज, साध्वी हर्षानंद गिरी की दो टूक “मंदिर वहीं बनेगा,आस्था से खिलवाड़ नहीं!”

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की कोशिशों का साधु-संतों ने विरोध किया। साध्वी हर्षानंद गिरी ने आस्था और परंपरा के सम्मान में मंदिर न हटाने की अपील की।

उज्जैन गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण मामला: शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज

उज्जैन गोपाल मंदिर रोड चौड़ीकरण मामला: शाही मस्जिद हटाने के खिलाफ दोनों याचिकाएं खारिज

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच, गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चल रहे विवाद में हाई कोर्ट ने दोनों याचिकाएं खारिज कीं।

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार रात को श्रद्धालुओं से भरी कैंटर के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए।

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

उज्जैन के तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत मोहन भारती को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिए धमकी मिली है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026