उज्जैन आश्रम में 11 बच्चों की मौत का मामला: मप्र हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को नोटिस तलब

ujjain-ashram-death-news-mp-hc-takes-cognisance-serves-notices-to-administrative-officials

उज्जैन आश्रम में 11 बच्चों की मौत का मामला: मप्र हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को नोटिस तलब

उज्जैन आश्रम में 11 बच्चों की मौत का मामला मप्र हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान अधिकारियों को नोटिस तलब

इन अधिकारियों को नोटिस जारी [caption id="attachment_137311" align="alignnone" width="992"]Ujjain ashram death news Ujjain ashram death news[/caption] मप्र हाईकोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए गुरुवार को मुख्य सचिव,महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव,आयुक्त, उज्जैन कलेक्टर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं आश्रम अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब तलब किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च, 2026 को होगी. नोटिस के अलावा कोर्ट ने आश्रम की निरीक्षण रिपोर्ट को भी पेश करने के आदेश दिए हैं.

दिसम्बर 2025-जनवरी 2026 में मौतों में हुई बढ़ोत्तरी

शासकीय चरक अस्पताल के द्वारा पेश किये गए रिकॉर्ड के अनुसार दिसम्बर 2025 में 8 और जनवरी 2026 में 2 बच्चों की मौत दर्ज की गयी है. सारे मृतक बच्चों का पोस्टमॉर्टम शासकीय चरक भवन अस्पताल में थाना भैरवगढ़ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में करवाया गया था. अस्पताल के आरएमओ डॉ चिन्मय चिंचोलेकर ने कहा कि कुछ बच्चे मृत अवस्था में लाये गए थे, जबकि कुछ की मौत इलाज के दौरान हुई थी. अधिकांश मामलों में मौत की वजह एनीमिया (खून की कमी) बताई गयी है.

आश्रम में निवासरत 250 बच्चों में से 50+ की हालत गंभीर

आश्रम के संचालक सुधीर भाई गोयल द्वारा बताया गया कि वर्तमान में आश्रम में 250 दिव्यांग एवं निराश्रित बच्चे रह रहे हैं, जिनमे से 50 से अधिक बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. गोयल के अनुसार अधिकांश बच्चे पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित होते हैं, और कई बच्चे चलने-फिरने या स्वयं भोजन करने में भी सक्षम नहीं हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।