ट्विशा शर्मा मौत मामला

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, सास पढ़ रही ये किताब, उठे सवाल

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में नई जानकारियाँ सामने आई हैं। सीबीआई अब डिजिटल सबूतों की गहन जांच कर रही है।

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, सास पढ़ रही ये किताब, उठे सवाल

भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच लगातार नए मोड़ ले रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश महिला आयोग की टीम ने भोपाल सेंट्रल जेल में बंद ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से मुलाकात की। आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और गिरिबाला सिंह से बातचीत की। मुलाकात के दौरान गिरिबाला सिंह देवदत्त पटनायक की पुस्तक ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ती हुई मिलीं। आयोग की टीम को देखते ही उन्होंने किताब बंद कर दी। बातचीत में उन्होंने कहा कि जेल में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं है और सभी सुविधाएं सामान्य रूप से मिल रही हैं।

अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया

महिला आयोग ने महिला वार्ड, अस्पताल, पुस्तकालय, रसोईघर, आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। आयोग के अनुसार, निरीक्षण के दौरान ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि गिरिबाला सिंह को जेल में विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हों।
दूसरी ओर, मामले की जांच कर रही सीबीआई को ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। एजेंसी अब मेडिकल, डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों का मिलान कर रही है। जांच का फोकस प्रेग्नेंसी, कथित अबॉर्शन, शरीर पर मिले चोटों के निशान और फांसी से जुड़े तथ्यों पर है। सीबीआई मोबाइल फोन, लैपटॉप, कॉल रिकॉर्ड, चैट, फोटो, वीडियो और डिलीट किए गए डेटा की भी गहन जांच कर रही है।

कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही

मामले में शुरुआती पुलिस जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं। ट्विशा के परिजनों के वकील अंकुर पांडे ने आरोप लगाया है कि घटनास्थल से बरामद रस्सी और अन्य सबूतों की जब्ती प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियां हुईं। उनका दावा है कि कमरे में दो बेल्ट दिखाई दे रही थीं, लेकिन पुलिस ने केवल एक को जब्त किया। वहीं सीबीआई अब सबूतों की जब्ती, उनकी सुरक्षा और जांच प्रक्रिया की भी समीक्षा कर रही है। साथ ही ट्विशा के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े दस्तावेजों की सत्यता की जांच भी की जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS ने कहा- आत्महत्या, CBI चार्जशीट में पति-सास आरोपी

ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS ने कहा- आत्महत्या, CBI चार्जशीट में पति-सास आरोपी

ट्विशा शर्मा की मौत को AIIMS ने आत्महत्या बताया, लेकिन CBI ने पति और सास पर दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं।

ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा अपडेट, CBI दाखिल करेगी चार्जशीट; आरोपी गिरिबाला सिंह की जमानत पर टिकी नजर

ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा अपडेट, CBI दाखिल करेगी चार्जशीट; आरोपी गिरिबाला सिंह की जमानत पर टिकी नजर

भोपाल के ट्विशा शर्मा मामले में आज सुनवाई होगी, जिसमें CBI कोर्ट में चार्जशीट या फाइनल रिपोर्ट पेश करेगी।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026