ट्विशा केस में पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल , जांच प्रक्रिया में सामने आई बड़ी खामियां

ट्विशा शर्मा डेथ केस अपडेट

ट्विशा केस में पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल , जांच प्रक्रिया में सामने आई बड़ी खामियां

ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने जांच आरंभ की, पूर्व पुलिस जांच पर उठे सवाल। जब्तीकरण प्रक्रिया और वीआईपी ट्रीटमेंट पर भी नजर।

ट्विशा केस में पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल  जांच प्रक्रिया में सामने आई बड़ी खामियां

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच अब सीबीआई कर रही है, लेकिन इससे पहले पुलिस द्वारा की गई जांच प्रक्रिया पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जबलपुर हाईकोर्ट में पेश दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आरोपी पक्ष तक पहले ही पहुंच रही थीं। इसी वजह से ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह समय रहते अग्रिम जमानत हासिल करने में सफल रहीं।

रस्सी जब्ती को लेकर विवाद

मामले में सबसे बड़ा सवाल फंदे की रस्सी की जब्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रहा है। दस्तावेजों के अनुसार 13 मई 2026 को सुबह सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने रस्सी जब्त की थी, लेकिन जब्ती दस्तावेज में रस्सी की पहचान करने वाले व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं किया गया। परिजनों के वकील अंकुर पांडे का आरोप है कि रस्सी को तत्काल एम्स अस्पताल भेजने के बजाय एसआई ने अपनी कार में रखा, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए।

परिजनों ने जताई थी आशंका

ट्विशा के परिजन शुरू से ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह जता रहे थे। उनका आरोप था कि जानबूझकर ऐसी त्रुटियां की जा रही हैं, जिनसे केस कमजोर पड़ सकता है। विरोध के बाद 15 मई को रस्सी डॉक्टरों को सौंपी गई और 16 मई को उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया।

सीबीआई ने मनोचिकित्सक से की पूछताछ

जांच के दौरान सीबीआई ने ट्विशा का इलाज करने वाले मनोचिकित्सक डॉक्टर सत्यकांत त्रिवेदी से भी पूछताछ की है। एजेंसी यह जानने का प्रयास कर रही है कि ट्विशा वास्तव में किसी मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं या नहीं। इसके लिए मेडिकल रिकॉर्ड और काउंसलिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

जेल में सुरक्षा बढ़ाई गई

उधर गिरिबाला सिंह और समर्थ को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने के आरोपों के बाद उन्हें अस्पताल वार्ड से सामान्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए अतिरिक्त प्रहरी और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की है।

संबंधित सामग्री

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा: प्रमोद नौटियाल पुलिस रिमांड पर, रकम की बरामदगी पर जोर

राज्य

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा: प्रमोद नौटियाल पुलिस रिमांड पर, रकम की बरामदगी पर जोर

प्रमोद नौटियाल को बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप में 4 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिली, अदालत ने दी अनुमति।

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर ट्विशा शर्मा की मौत का मामला चल रहा है। जमानत याचिका पर अदालत का फैसला बुधवार को होने की संभावना है।


ट्विशा केस: गिरिबाला सिंह के वकील पहली बार सामने आए, बोले- वॉयस सैंपल देने से कभी इनकार नहीं किया

राज्य

ट्विशा केस: गिरिबाला सिंह के वकील पहली बार सामने आए, बोले- वॉयस सैंपल देने से कभी इनकार नहीं किया

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने वॉयस सैंपल देने से इनकार नहीं किया और अदालत की आदेश पत्रिका स्थिति स्पष्ट करती है।

ट्विशा शर्मा मौत मामला: आज कोर्ट में गिरिबाला-समर्थ की VC से पेशी, CBI पेश कर सकती है दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

राज्य

ट्विशा शर्मा मौत मामला: आज कोर्ट में गिरिबाला-समर्थ की VC से पेशी, CBI पेश कर सकती है दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आज जिला कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। मामले में आरोपी रिटायर्ड जज और उनके बेटे की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी होगी।

AIIMS दिल्ली की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! ट्विशा शर्मा के स्किन टिश्यू जिम बेल्ट पर मिले

राज्य

AIIMS दिल्ली की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! ट्विशा शर्मा के स्किन टिश्यू जिम बेल्ट पर मिले

AIIMS के बोर्ड ने ट्विशा शर्मा की मौत के दूसरे पोस्टमॉर्टम के आधार पर रिपोर्ट तैयार की, जिसमें उनकी मौत के लिए इस्तेमाल की गई जिम बेल्ट के निशान मिले।