Public Health: जनजातीय अंचलों तक पहुंचेगी सेहत की गाड़ी

tribal-development-mobile-medical-unit-health-mission

Public Health: जनजातीय अंचलों तक पहुंचेगी सेहत की गाड़ी

public health जनजातीय अंचलों तक पहुंचेगी सेहत की गाड़ी

6 नई मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को हरी झंडी

Tribal Development Mobile Medical: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर अंचलों तक पहुंचाने के प्रयास में, मुख्यमंत्री निवास से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 6 नई मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।ये यूनिट्स प्रदेश के आलीराजपुर, खंडवा, धार और झाबुआ जैसे जनजातीय बहुल जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को और मजबूत करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए धरती आबा अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य है कि “स्वास्थ्य सेवा हर घर, हर गांव तक पहुँचे।”

Tribal Development Mobile Medical: प्रदेश में 72 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स सक्रिय

सीएम डॉ. यादव ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 21 जिलों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) के तहत संचालित हैं। इन नई 6 यूनिट्स के जुड़ने से संख्या बढ़कर 72 हो जाएगी। इन यूनिट्स के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, दवा वितरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आभा आईडी निर्माण, फिजियोथेरेपी और पैथोलॉजी जांच जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

10 किलोमीटर दायरे में अस्पताल न होने वाले गांवों को राहत

डॉ. यादव ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट्स उन गांवों तक भी पहुंचेंगी, जहाँ 10 किलोमीटर के दायरे में कोई स्थायी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। उन्होंने कहा,“राज्य सरकार का उद्देश्य है कि मध्यप्रदेश के किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहना पड़े। यह पहल जनजातीय अंचलों में चिकित्सा सेवाओं की पहुंच को नई दिशा देगी।”

जनजातीय इलाकों में आएगा बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन यूनिट्स से सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों को न केवल स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी बल्कि सिकल सेल एनीमिया, शुगर और अन्य बीमारियों की जांच व इलाज भी आसानी से संभव होगा।इस मौके पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रमुख सचिव संदीप यादव, आयुक्त जनसम्पर्क दीपक कुमार सक्सेना और एनएचएम की प्रबंध निदेशक सुश्री सलोनी सिडाना उपस्थित रहीं। Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

संबंधित सामग्री

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टोरेंट ग्रुप ने मध्यप्रदेश में ऊर्जा परियोजनाओं में करोड़ों रुपये का निवेश किया है, जिससे राज्य में हजारों रोजगार सृजित होंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देगी धामी सरकार, 3 लाख युवाओं को फायदा

राज्य

प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देगी धामी सरकार, 3 लाख युवाओं को फायदा

उत्तराखंड की राज्य सरकार जल्द ही युवाओं के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग योजना शुरू करेगी, जिससे वे घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

रिटायर्ड अफसरों से बोले सीएम भजनलाल अब समाज को दें अनुभव 

राज्य

रिटायर्ड अफसरों से बोले सीएम भजनलाल अब समाज को दें अनुभव 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से युवाओं को दिशा देने हेतु अनुभव साझा करने की अपील की। साथ ही, सामाजिक न्याय को नीतियों की आत्मा बताया।

हरियाणा CM सैनी के 7 महीने में पंजाब के 70 दौरे पर हुड्डा का तंज, बोले- हरियाणा को फुलटाइम CM चाहिए

राज्य

हरियाणा CM सैनी के 7 महीने में पंजाब के 70 दौरे पर हुड्डा का तंज, बोले- हरियाणा को फुलटाइम CM चाहिए

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बार-बार पंजाब दौरे पर कांग्रेस और AAP ने सवाल उठाए हैं, भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कड़ी आलोचना की है।

डिप्टी CM के साथ तिरंगा लेकर निकले बाइकर्स, 300 KM सफर कर पहुंचेंगे कर्रेगुट्टा

राज्य

डिप्टी CM के साथ तिरंगा लेकर निकले बाइकर्स, 300 KM सफर कर पहुंचेंगे कर्रेगुट्टा

बस्तर में तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है, जिसमें स्थानीय युवा, पुलिस, CRPF और बाइकर्स शामिल हैं। यात्रा के माध्यम से शांति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा है।