Maharajganj Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत बच्ची की मौत!

Tragic Road Accident in Maharajganj

Maharajganj Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत बच्ची की मौत!

In Maharajganj, Uttar Pradesh, a speeding truck collided with a motorcycle, killing a couple and their 7-month-old daughter on the spot.

maharajganj accident news तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर पति-पत्नी समेत बच्ची की मौत

Maharajganj Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत बच्ची की मौत! |

Maharajganj Accident News: उत्तरप्रदेश के महाराजगंज में 23 अप्रैल गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और 7 महिने की बेटी की मौके पर मौत हो गई । तीनों के सिर में गंभीर चोटे है। टक्कर इतनी तेज थी कि, बाइक सवार ने तो हेलमेट भी पहन रखा था, फिर भी उसकी मौत हो गई।

पुलिस को दी घटना की सूचना

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। हीं ट्रक ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे 12 किलोमीटर तक ट्रेस किया और हिरासत में ले लिया। यह हादसा जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर चंदुरियां थाना क्षेत्र में हुआ।

बताया जा रहा है कि, पति- पत्नी बीमार 7 महिने की मासूम का इलाज कराने हॉस्पिटल जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।  

मृतकों की पहचान

मृतको की पहचान नौशाद जो कि 28 साल का था, उसकी पत्नी सलेहा, जिसकी उम्र 26 साल थी। दोनों अपनी 7 महिने की बेटी शहजादी का इलाज करवाने हॉस्पिटल जा रहे थे। तभी हादसा हो गया, जिसमें तीनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने की जानकारी

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि- 'हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों से ट्रेलर का नंबर पता चला। इसके बाद सर्विलांस और आसपास के थानों की मदद से चालक को घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर घुघुली थाना क्षेत्र के पकड़ी विशुनपुर के पास पकड़ लिया गया। ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है।'

संबंधित सामग्री

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

राज्य

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने बिना चर्चा के ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पास कर दिया, जिसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए नई योजनाएं शामिल हैं।

सतीश महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी, भावुक होकर बोले - हमारी कोशिशों में ही कहीं कमी रही

राज्य

सतीश महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी, भावुक होकर बोले - हमारी कोशिशों में ही कहीं कमी रही

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में उत्पन्न हंगामे के कारण पद छोड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने सदन की मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

राज्य

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हरिद्वार जा रहे 3 कांवड़ियों की मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

देश-विदेश

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून की तेज बारिश ने तबाही मचाई है। यूपी, झारखंड, केरल में मौतें, हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड।