Kanha Tiger Reserve: जल्द खुले जंगल में दहाड़ेंगी जय-वीरू की जोड़ी,! अनाथ शावकों को मिली नई जिंदगी

tiger-rewilding-jaiveeru-madhavpark

Kanha Tiger Reserve: जल्द खुले जंगल में दहाड़ेंगी जय-वीरू की जोड़ी,! अनाथ शावकों को मिली नई जिंदगी

kanha tiger reserve जल्द खुले जंगल में दहाड़ेंगी जय-वीरू की जोड़ी अनाथ शावकों को मिली नई जिंदगी

Tiger Rewilding JaiVeeru MadhavPark: पिछले साल रातापानी टाइगर रिजर्व में एक बाघिन की टेरिटोरियल फाइट में मौत हो गई थी। उस समय उसके दो शावक सिर्फ 6 महीने के थे। यह उम्र बेहद नाजुक होती है क्योंकि इसी समय बाघिन अपने बच्चों को शिकार करना सिखाती है। मां के बिना इनकी जिंदगी संकट में थी।

Tiger Rewilding JaiVeeru MadhavPark: कान्हा रिवाइल्डिंग सेंटर बना जीवन रेखा

लेकिन, कान्हा टाइगर रिजर्व के रिवाइ‌ल्डिंग सेंटर ने ये कमी पूरी कर दी। यहां एक साल से इनकी ट्रेनिंग चल रही है, जिससे वे खुले जंगल में आसानी से जिंदगी बिता सकें। अब ये 18 माह के हो चुके हैं। इन्हें जय-वीरू नाम दिया गया है। पूरी तरह शिकार सीखने के बाद दिसंबर तक इन्हें माधव नेशनल पार्क में छोड़ दिया जाएगा। इनके साथ सिवनी वन मंडल से पहुंचा एक शावक और है। उसे भी कुछ दिन बाद ही जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

अकेले नहीं होंगे जंगल में, साथ होगा एक और शावक

यह देश का एकमात्र रिवाइल्डिंग सेंटर है, जहां अनाथ बाघ शावकों को ट्रेनिंग देकर खुले जंगल में छोड़ा जाता है। शुरुआत 2005 में हुई थी। तब तीन बाघ शावकों की मां की मौत हो गई थी। इन्हें पहले दूध पिलाकर जिंदा रखा गया। फिर बाड़े में रखकर ट्रेनिंग दी गई। तीन साल में ये जंगल में रहने लायक बन गए। दो मादा शावकों को पन्ना और एक नर को भोपाल वन विहार में छोड़ा गया। अब तक 14 शावकों को जंगल में जीने लायक बनाया जा चुका है। अब अन्य राज्यों में भी ऐसे सेंटर शुरू किए जा रहे हैं।

Tiger Rewilding JaiVeeru MadhavPark: देश का पहला और इकलौता रिवाइल्डिंग सेंटर

पूरा प्रशिक्षण डॉ. संदीप अग्रवाल की निगरानी में होता है। खास ध्यान रखा जाता है कि शावक इंसानों पर निर्भर न हो जाएं।बाड़े में जंगल जैसा माहौल दिया जाता है। उम्र के हिसाब से शिकार के लिए मुर्गा, बकरा खरगोश आदि छोटे प्राणी छोड़े जाते हैं। भूख लगने पर वे शिकार करते हैं।धीरे-धीरे वे बड़े जानवरों का शिकार करने लगते है। फिर बड़े बाड़े में छोड़ देते हैं, जहां चीतल, नीलगाय आदि होते हैं।हमारे यहां अनाथ बाघ शावकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे बिन मां के शावकों को चिड़ियाघर नहीं, बल्कि ट्रेनिंग के बाद खुला जंगल मिलता है। जिसमें वे पुनवर्वासित होकर अपना कुनबा बढ़ाते हैं। -रवींद्र मणि त्रिपाठी, फील्ड डायरेक्टर कान्हा टाइगर रिजर्व Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।