स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ी चूक

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला एक वीडियो सामने आया है। निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल का एक स्वीपर कथित तौर पर महिला और पुरुष मरीजों को इंजेक्शन लगाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

स्वीपर के हाथ में मरीजों का इलाज?

वायरल वीडियो में अस्पताल में पदस्थ स्वीपर रामलखन साकेत मरीजों को इंजेक्शन लगाते नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति और कथित लापरवाही के चलते अस्पताल में स्वीपर से मरीजों को इंजेक्शन लगवाया जा रहा था।

BMO को नोटिस, जांच शुरू

मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंगरौली के CMHO डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर ने निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के BMO अशोक सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया भी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित अधिकारी के खिलाफ 10 दिनों की वेतन कटौती जैसी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन पर भी उठे सवाल

वीडियो में स्वीपर को मरीजों को इंजेक्शन लगाते देखे जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर केशव सिंह की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर किसी गैर-चिकित्सकीय कर्मचारी से मरीजों को इंजेक्शन लगवाया जा रहा था, तो अस्पताल की निगरानी व्यवस्था कहां थी?

मरीजों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

इंजेक्शन जैसी चिकित्सकीय प्रक्रिया में लापरवाही मरीजों के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है। ऐसे में वायरल वीडियो ने सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की उपलब्धता, निगरानी और जिम्मेदारी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल विभागीय जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही पूरी घटना की वास्तविक स्थिति क्या थी और मरीजों को इंजेक्शन लगाने की अनुमति किस स्तर पर दी गई थी।

संबंधित सामग्री

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

मध्यप्रदेश सरकार ने 2026 में इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट का आयोजन किया है, जिसमें सुरक्षित और स्मार्ट परिवहन पर चर्चा होगी।

दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत

दुबई में मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने दुबई में वैश्विक निवेश और साझेदारी मिशन की शुरुआत की, जिसमें राज्य की औद्योगिक और निवेश क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया।

छिंदवाड़ा में सड़क की बदहाली ने खोली विकास के दावों की पोल, डोली में अस्पताल पहुंची नवविवाहिता

छिंदवाड़ा में सड़क की बदहाली ने खोली विकास के दावों की पोल, डोली में अस्पताल पहुंची नवविवाहिता

मध्य प्रदेश के पील्हावाड़ी गांव में बुनियादी स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं की कमी के कारण ग्रामीणों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, CM डॉ.मोहन यादव ने दिया भरोसा

‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का होगा इलाज, CM डॉ.मोहन यादव ने दिया भरोसा

नेत्रहीन गायक सुनील लोधी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इलाज का आश्वासन दिया है और उनकी संगीत प्रतिभा की जमकर सराहना की।

प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल?

प्रदेश की किस्मत बदलने सीएम डॉ. मोहन जा रहे दुबई , बेहद अहम है ग्लोबल AIM-2026, ये मेगा कंपनियां होंगी शामिल?

मध्यप्रदेश में निवेश और विकास की नई लहर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'इन्वेस्ट एमपी-2026' और 'एआईएम कांग्रेस-2026' में भागीदारी।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026