फूड पॉइजनिंग खरगोन में

खरगोन में रबड़ी खाने से 25 लोगों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका

मध्यप्रदेश के खरगोन में रबड़ी खाने से 20 से 25 लोग बीमार पड़े। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस जांच में जुटे।

By : दिव्या मिस्त्री
खरगोन में रबड़ी खाने से 25 लोगों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के टांडाबरुड़ कस्बे में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां एक होटल की रबड़ी खाने के बाद करीब 20 से 25 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक साथ इतने लोगों के बीमार होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

रबड़ी खाने के कुछ देर बाद शुरू हुई उल्टियां

जानकारी के मुताबिक, टांडाबरुड़ बस स्टैंड स्थित पवन कैलाश श्रीवास की होटल से लोगों ने रबड़ी खरीदी थी। रबड़ी खाने के कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में इलाज

तबीयत बिगड़ने के बाद करीब 15 मरीजों को परिजन खरगोन जिला अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे। वहीं, कई अन्य मरीजों का उपचार टांडाबरुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल सभी प्रभावित लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई और टांडाबरुड़ पहुंचकर मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाई और प्रभावित लोगों से पूछताछ की। रबड़ी खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस ने होटल पहुंचकर शुरू की जांच

बरुड़ पुलिस ने संबंधित होटल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम खाद्य सामग्री के सैंपल लेने की प्रक्रिया में जुटी है। इन सैंपलों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रबड़ी में किसी तरह की मिलावट या खराबी थी या नहीं।

जांच रिपोर्ट से सामने आएगी असली वजह

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही फूड पॉइजनिंग की वास्तविक वजह सामने आएगी। वहीं, प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता मरीजों का इलाज और घटना के कारणों का पता लगाना है।

संबंधित सामग्री

निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने विभिन्न उद्योगों से ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में निवेश के लिए नई संभावनाएं उपलब्ध हैं।

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में जनवरी 2027 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए सात देशों को निमंत्रण दिया।

मुंबई रोड शो में MP को मिले ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14,375 रोजगार की संभावना

मुंबई रोड शो में MP को मिले ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14,375 रोजगार की संभावना

मध्यप्रदेश सरकार ने मुंबई में रोड शो आयोजित कर निवेशकों के साथ विभिन्न उद्योगों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर नीरज मांडलोई ने उद्योग जगत के सामने रखा रोडमैप

मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर नीरज मांडलोई ने उद्योग जगत के सामने रखा रोडमैप

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा के लिए मुंबई में इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया, जिसमें निवेश प्रोत्साहन विभाग ने विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर