सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया नोटिस जारी, SIT से रिपोर्ट मांगी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया नोटिस जारी, SIT से रिपोर्ट मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में UP, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को नोटिस जारी करते हुए SIT से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी।

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया नोटिस जारी sit से रिपोर्ट मांगी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला |

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। UP सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में बताएं। अदालत ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। 

स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में होगी पेश

राज्य सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर अदालत ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा राम मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई।

रिमांड की मांग

वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को Video कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड की मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया।

संबंधित सामग्री

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी: 3 सदस्यीय जांच समिति पहुंची, गर्भगृह, चढ़ावा गणना केंद्र का निरीक्षण

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी: 3 सदस्यीय जांच समिति पहुंची, गर्भगृह, चढ़ावा गणना केंद्र का निरीक्षण

बद्रीनाथ धाम में हाल ही में हुई चढ़ावा चोरी की जांच के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति नियुक्त की गई है।

बद्रीनाथ के बाद मनसा देवी मंदिर में चढ़ावा चोरी का वीडियो, नोटों को जेब में रखता दिखा आरोपी

राज्य

बद्रीनाथ के बाद मनसा देवी मंदिर में चढ़ावा चोरी का वीडियो, नोटों को जेब में रखता दिखा आरोपी

उत्तराखंड के मनसा देवी मंदिर में एक कर्मचारी द्वारा चढ़ावा चोरी करते हुए वीडियो में कैद हो गया, मंदिर ट्रस्ट ने इसे रोकने के लिए नए नियम बनाए।

राम मंदिर में चढ़ावा: दो आरोपी पुलिस रिमांड पर, CEO के लिए 24 घंटे में 1000 आवेदन

देश-विदेश

राम मंदिर में चढ़ावा: दो आरोपी पुलिस रिमांड पर, CEO के लिए 24 घंटे में 1000 आवेदन

अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने 14 घंटे की रिमांड पर लिया। जांच में उनके बैंक खातों में बड़ी राशि मिली।

बारिश के चलते CM भजनलाल शर्मा का पावटा दौरा रद्द, विधायकों ने मौसम का उठाया लुत्फ

राज्य

बारिश के चलते CM भजनलाल शर्मा का पावटा दौरा रद्द, विधायकों ने मौसम का उठाया लुत्फ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पावटा दौरा खराब मौसम के चलते निरस्त हो गया। तेज बारिश से शिविर की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं।

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, दिव्यांगों पर टिप्पणी करने का आरोप

मनोरंजन

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, दिव्यांगों पर टिप्पणी करने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना पर दिव्यांगों के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी करने के लिए 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।