बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी: 3 सदस्यीय जांच समिति पहुंची, गर्भगृह, चढ़ावा गणना केंद्र का निरीक्षण

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी जांच

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी: 3 सदस्यीय जांच समिति पहुंची, गर्भगृह, चढ़ावा गणना केंद्र का निरीक्षण

बद्रीनाथ धाम में हाल ही में हुई चढ़ावा चोरी की जांच के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति नियुक्त की गई है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी 3 सदस्यीय जांच समिति पहुंची गर्भगृह चढ़ावा गणना केंद्र का निरीक्षण

खजांची संदेश मेहता को उनके पद से हटाया |

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय जांच समिति बद्रीनाथ धाम पहुंच चुकी है। टीम ने आज मंदिर के गर्भगृह, चढ़ावा गणना केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। समिति ने बदरी-केदार मंदिर समिति से CCTV और DVR का पूरा रिकॉर्ड भी मांगा है।

खजांची संदेश मेहता को उनके पद से हटाया

इसी बीच BKTC ने दान गणना के खजांची संदेश मेहता को उनके पद से हटा दिया। साथ ही समिति ने अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राम मंदिर से तुलना पर भी आपत्ति जताई। द्विवेदी ने कहा- BKTC अयोध्या के राम मंदिर की फ्रेंचाइजी नहीं है। दोनों मामलों को जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। बता दें कि करीब 2 सप्ताह पहले भैरव सेना के अध्यक्ष खत्री ने सबसे पहले चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसके बाद विभागीय जांच, पुलिस जांच और शासन स्तर पर जांच शुरू हुई थी। प्रमोद नौटियाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

मंदिर परिसर का निरीक्षण 

BKTC के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय समिति ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया है। समिति ने गर्भगृह, चढ़ावा गणना केंद्र और वहां लगी निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जांच टीम ने CCTV और अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा। समिति जब-जब जो भी रिकॉर्ड मांगेगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा।

संबंधित सामग्री

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे पप्पू यादव, राहुल ने दिया चंदा, दान पेटी लेकर भागे

देश-विदेश

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे पप्पू यादव, राहुल ने दिया चंदा, दान पेटी लेकर भागे

संसद के मानसून सत्र में सपा-कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें पप्पू यादव ने पुजारी का रूप धारण किया।

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: गणना कक्ष में दिखा साधु, पूछताछ से पहले हुआ गायब

राज्य

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: गणना कक्ष में दिखा साधु, पूछताछ से पहले हुआ गायब

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी के मामले में एक साधु की भूमिका पर संदेह, साधु अब फरार और पुलिस तलाश में जुटी।

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: 32 दिन की गायब CCTV फुटेज रिकवर

राज्य

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: 32 दिन की गायब CCTV फुटेज रिकवर

बद्रीनाथ धाम के दान-चढ़ावा चोरी मामले की जांच निर्णायक चरण में पहुंची, SIT ने CCTV फुटेज रिकवर कर 3 साल के रिकॉर्ड से मिलान शुरू किया।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा: पूर्व टेंपल अधिकारी को जेल भेजा, CCTV फुटेज में रोज नोटों के बं

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा: पूर्व टेंपल अधिकारी को जेल भेजा, CCTV फुटेज में रोज नोटों के बं

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप में बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

बद्रीनाथ धाम में भगवान बदरी नारायण के अभिषेक के लिए प्रयोग होने वाले चंदन की गुणवत्ता को लेकर विवाद उठा है। मुख्य पुजारी ने जांच की मांग की।