बद्रीनाथ धाम चोरी की जांच

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: 32 दिन की गायब CCTV फुटेज रिकवर

बद्रीनाथ धाम के दान-चढ़ावा चोरी मामले की जांच निर्णायक चरण में पहुंची, SIT ने CCTV फुटेज रिकवर कर 3 साल के रिकॉर्ड से मिलान शुरू किया।

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: 32 दिन की गायब CCTV फुटेज रिकवर

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी

बद्रीनाथ धाम के करोड़ों रुपए के दान-चढ़ावा चोरी मामले की जांच निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने पहले गायब हुई 32 दिन की CCTV फुटेज रिकवर कर ली है। अब इस वीडियो का मंदिर के पिछले 3 साल के खजाना रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। इसी बीच, मंदिर में साल 2021 से बंद भगवान बदरी विशाल के समक्ष दान-चढ़ावे का सार्वजनिक हिसाब सुनाने की पुरानी परंपरा को दोबारा शुरू करने की मांग भी तेज हो गई है। 

चढ़ावा व्यवस्था में पारदर्शिता 

माना जा रहा है कि इससे चढ़ावा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। सूत्रों के मुताबिर, SIT ने बदरी-केदार मंदिर समिति से भगवान बदरी विशाल के खजाने का 3 साल का रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। SIT टीम CCTV फुटेज और रिकॉर्ड का क्रॉस वेरिफिकेशन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि दान की राशि में कब, कैसे और किस स्तर पर गड़बड़ी हुई।

32 दिन की फुटेज और 3 साल के रिकॉर्ड

जांच में पहले ही 13 दिन की CCTV सामने आ चुकी है, जिसमें कुछ कर्मचारी नोटों के बंडल इधर-उधर ले जाते नजर आ रहे है। SIT अब इन कर्मचारियों से दोबारा पूछताछ की तैयारी कर रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन गतिविधियों में और कौन-कौन लोग शामिल थे। जांच अधिकारियों का मानना है कि रिकवर हुई 32 दिन की फुटेज और 3 साल के रिकॉर्ड के मिलान से यह स्पष्ट होगा कि चोरी किसी 1 घटना का परिणाम थी या लंबे वक्त से गड़बड़ी चल रही थी। इसी आधार पर आगे नई गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

संबंधित सामग्री

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रात 12 बजे भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

अमित शाह भोपाल पहुंचे, जहाँ उनका स्वागत स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने किया। वे कई बैठकें और उद्घाटन करेंगे।

ग्रेटर नोएडा: हेलमेट पहनकर आया चोर, 4.5 लाख रुपये की बाइक ले उड़ा; गौर सिटी CCTV में कैद वारदात

ग्रेटर नोएडा: हेलमेट पहनकर आया चोर, 4.5 लाख रुपये की बाइक ले उड़ा; गौर सिटी CCTV में कैद वारदात

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 7 एवेन्यू सोसायटी में चोरी की एक और घटना में बाइक चुराई गई, निवासियों ने सुरक्षा में सुधार की मांग की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौपालक सम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश

अमित शाह की 3 अक्टूबर की भोपाल यात्रा में गौपालक सम्मेलन होगा, जिसमें दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे।

बिना काफिले के एक गाड़ी से अस्पताल पहुंचे झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन, मां का जाना हाल

बिना काफिले के एक गाड़ी से अस्पताल पहुंचे झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन, मां का जाना हाल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन की तबीयत जानने हिल व्यू अस्पताल पहुंचे, बिना बड़े सुरक्षा काफिले के।

शाह के दौरे से भोपाल में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई रास्तों पर डायवर्जन, दो दिन शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

शाह के दौरे से भोपाल में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, कई रास्तों पर डायवर्जन, दो दिन शहर में बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

भोपाल में अमित शाह के दौरे के चलते शहर के यातायात नियमों में बदलाव हुए हैं। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर