अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे पप्पू यादव, राहुल ने दिया चंदा, दान पेटी लेकर भागे

संसद के मानसून सत्र में सपा-कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें पप्पू यादव ने पुजारी का रूप धारण किया।

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे पप्पू यादव, राहुल ने दिया चंदा, दान पेटी लेकर भागे

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे पप्पू यादव

संसद के मानसून सत्र के 10वें दिन अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सपा-कांग्रेस ने संसद परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया। बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर संसद पहुंचे। माथे पर चंदन लगाए और हाथ में दानपेटी लेकर मकर द्वार के पास जमीन पर बैठ गए।

दान पेटी लेकर भागे पप्पू यादव

जैसे ही सपा सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और अवधेश प्रसाद दानपेटी में चढ़ावा डालने की कोशिश करते है, पप्पू यादव तुरंत उसे छीनकर अपनी जेब में रख लेते। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी दानपेटी में पैसे डाले। थोड़ी देर बाद पप्पू यादव पेटी लेकर भागने लगे तो सपा सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया और उनसे दानपेटी छीन ली। सांसदों ने पप्पू यादव की पिटाई करने की एक्टिंग की। इस पर मजाकिया अंदाज में पप्पू यादव ने कहा, "हमें लगा कि पैसे लेकर भाग जाएंगे, लेकिन सपा सांसदों ने हमें पकड़ लिया। अब कह रहे हैं कि फांसी पर चढ़ा देंगे।"

अमित शाह संसद से गायब क्यों?

दरअसल, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, छात्रों पर लाठीचार्ज और सदन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गैर-मौजूदगी को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने हाथ में पोस्टर लेकर शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिस पर लिखा था- "अमित शाह संसद से गायब क्यों?" इधर, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "विपक्ष का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है। राहुल गांधी देश के युवाओं को भड़का रहे है। छात्रों की सभी मांगे मान ली गई हैं।

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती। उनकी स्थिति की निगरानी जारी।

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,'CM डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,'CM डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत छात्रों ने 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने MPSC की कार्यप्रणाली की जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति गठित की। जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर