पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- 'जो होना था, वह हो गया'

पंजाब कांग्रेस में स्थिरता

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- 'जो होना था, वह हो गया'

पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होने की पुष्टि भूपेश बघेल ने की। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की चुप्पी बनी रही।

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान बोले- जो होना था वह हो गया

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के आवास पर हुई अहम बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बघेल ने साफ कहा कि "जो फैसला होना था, वह पहले ही हो चुका है। अब किसी तरह का बदलाव नहीं होने जा रहा।

कांग्रेस अपने पहले के फैसले पर कायम

भूपेश बघेल के इस बयान के बाद पंजाब कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि पार्टी हाईकमान प्रदेश नेतृत्व में बदलाव पर दोबारा विचार कर सकता है, लेकिन बघेल के बयान ने संकेत दिया है कि कांग्रेस अपने पहले के फैसले पर कायम है।

यह महत्वपूर्ण बैठक 

दिल्ली में हुई इस बैठक में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पंजाब के राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी। इसके बाद के. सी. वेणुगोपाल के साथ भी मंथन हुआ और फिर उनके आवास पर यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

वेणुगोपाल के आवास पर हुई बैठक में शामिल

इस बीच, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को भी दिल्ली बुलाया गया। जानकारी के अनुसार, वह भी वेणुगोपाल के आवास पर हुई बैठक में शामिल हुए। हालांकि, बैठक के बाद बाजवा ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि "बाद में बात करेंगे", जिसके बाद वे बिना कोई टिप्पणी किए वहां से चले गए।

अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज

बाजवा की चुप्पी और भूपेश बघेल के स्पष्ट बयान के बाद पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व फिलहाल संगठन में स्थिरता बनाए रखना चाहता है। हालांकि, प्रदेश इकाई के भीतर चल रही नाराजगी और गुटबाजी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर अभी भी जारी है।

संबंधित सामग्री

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

राज्य

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- &quotकुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो&quot

राज्य

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- "कुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो"

पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल के पोस्टरों से उठा विवाद और कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने सियासी गर्माहट बढ़ा दी है।

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

राज्य

CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने सरकार पर कसा तंज

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों में असामान्य नामों के सामने आने के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए विवाद को हवा दी।

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

राज्य

भूपेश बघेल गो बैक’ पोस्टर विवाद, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

पंजाब कांग्रेस में भूपेश बघेल की यात्रा से पहले विवादित फ्लेक्स लगने के बाद पोलिस शिकायत दर्ज की गई, गुटबाजी का मामला प्रकाश में आया।

प्रताप बाजवा की याचिका खारिज, गुरइकबाल माहल बोले- सच्चाई की जीत, अब मानहानि केस की तैयारी

राज्य

प्रताप बाजवा की याचिका खारिज, गुरइकबाल माहल बोले- सच्चाई की जीत, अब मानहानि केस की तैयारी

गुरदासपुर में गुरइकबाल सिंह माहल ने घोषणा की कि हाईकोर्ट ने प्रताप सिंह बाजवा की याचिका खारिज कर दी है, यह चुनावी प्रक्रिया की विजय है।