पंजाब कांग्रेस की अहम बैठक

पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी के बीच दिल्ली में अहम बैठक, राहुल गांधी से मिलेंगे वरिष्ठ नेता, 2027 चुनाव की रणनीति और संगठन

पंजाब कांग्रेस की बैठक दिल्ली में होने की संभावना है, जिसमें चुनावी रणनीति और पार्टी में गुटबाजी पर चर्चा होगी।

पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी के बीच दिल्ली में अहम बैठक, राहुल गांधी से मिलेंगे वरिष्ठ नेता, 2027 चुनाव की रणनीति और संगठन

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी में चल रही गुटबाजी और आपसी खींचतान के बीच दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की अहम बैठक होने की संभावना है। इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। चुनावी रणनीति के साथ-साथ प्रदेश संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

19 और 20 अगस्त को बैठक की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ 19 और 20 अगस्त को दिल्ली में बैठक हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष विजय इंदर सिंगला समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हो सकती है। पार्टी की जमीनी स्थिति, संगठन को मजबूत करने, चुनावी मुद्दों और संभावित रणनीति पर नेताओं से फीडबैक लिया जा सकता है। कांग्रेस हाईकमान पंजाब में पार्टी को सत्ता की दौड़ में मजबूत स्थिति में लाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

गुटबाजी पर भी होगा फोकस

बैठक का एक अहम मुद्दा पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रहे मतभेद भी हो सकते हैं। प्रदेश संगठन में नेतृत्व, अलग-अलग चुनाव समितियों और टिकट वितरण को लेकर नेताओं के बीच खींचतान की चर्चा लगातार सामने आती रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि हाईकमान इस बैठक के जरिए अलग-अलग गुटों के नेताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की कोशिश करेगा।

CWC बैठक के बाद तस्वीर होगी साफ

19 अगस्त को प्रस्तावित कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की बैठक में विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होनी है। इसके बाद पंजाब के नेताओं के साथ होने वाली बैठक को और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पहली बार पंजाब कांग्रेस के अलग-अलग गुटों के प्रमुख चेहरे एक साथ राहुल गांधी के सामने अपनी बात रख सकते हैं।

बाजवा ने भी मांगा था समय

चर्चा है कि प्रताप सिंह बाजवा ने पिछले सप्ताह राहुल गांधी से पंजाब के करीब 15 विधायकों के साथ बैठक के लिए समय मांगा था। अब यह बैठक होती है या नहीं, इस पर सबकी नजर है। वहीं, अगस्त के अंतिम सप्ताह में राहुल गांधी के पंजाब दौरे और श्री हरमंदिर साहिब से चुनावी अभियान शुरू करने की संभावनाओं के बीच दिल्ली की बैठक को पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए।

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 5 लोगों को सुरक्षित निकाला।

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी 25 वर्षों की जनसेवा की यात्रा पूरी करते हुए 'विकसित भारत बाई 2047' का संकल्प दोहराया।

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज कर दी है, निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर