भोजशाला-कमाल मौला परिसर मामला

धार भोजशाला परिसर में नमाज के लिए अलग जगह देने का निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने ASI को भी दिए आदेश

मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को मुस्लिम समुदाय के लिए नमाज़ अदा करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

धार भोजशाला परिसर में नमाज के लिए अलग जगह देने का निर्देश, सुप्रीम कोर्ट ने ASI को भी दिए आदेश

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला-कमाल मौला परिसर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा है कि मुस्लिम समुदाय को हर शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच नमाज अदा करने के लिए भोजशाला परिसर से सटे किसी खुले स्थान पर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश उस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसमें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने भोजशाला परिसर को मां सरस्वती मंदिर मानते हुए वहां नमाज पर रोक लगाने का आदेश दिया था। इस फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

सभी पक्षों को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मामले में सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है। हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। यानी परिसर में पहले जैसी धार्मिक गतिविधियों की व्यवस्था बहाल नहीं होगी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को भी निर्देश दिए कि बिना सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के भोजशाला परिसर में किसी भी तरह का संरचनात्मक बदलाव न किया जाए।

मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी और अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें पेश कीं। उन्होंने कहा कि परिसर में लंबे समय से शुक्रवार को नमाज होती रही है और हाईकोर्ट के फैसले से पुरानी व्यवस्था बदल गई है। वहीं, उन्होंने पूजा स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 का भी हवाला दिया।

क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य बनी

केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभाला है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

गौरतलब है कि 15 मई 2026 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला-कमाल मौला परिसर को मां सरस्वती मंदिर माना था। अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अंतिम सुनवाई होगी, जिसमें ASI रिपोर्ट, ऐतिहासिक दस्तावेज और सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किया जाएगा। इस मामले पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग की शानदार पहल, दो दिनों में जारी हुए 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश

सीएम डॉ. मोहन के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग की शानदार पहल, दो दिनों में जारी हुए 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने 859 लंबित अनुकंपा नियुक्ति मामलों में से 600 का निपटारा कर दिया है, जिससे परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी।

सिंहस्थ सेवादूतों के लिए भोपाल में बनेगा अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ सेवादूतों के लिए भोपाल में बनेगा अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ 2028 के लिए भोपाल में उन्नत प्रशिक्षण केंद्र बनाने की घोषणा की। यह मेला धार्मिक आयोजनों में प्रमुख है।

बढ़ती विकास दर और तेज़ी से बढ़ता निवेश, नयी गति से विकास कर रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बढ़ती विकास दर और तेज़ी से बढ़ता निवेश, नयी गति से विकास कर रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश विकास के नए दौर में है, दो अंकों में विकास दर हासिल की और रोजगार में वृद्धि हुई।

मध्यप्रदेश में जल्द आने वाला है बारिश का नया दौर,25-26 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में जल्द आने वाला है बारिश का नया दौर,25-26 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बंगाल की खाड़ी के प्रभाव से जल्दी भारी बारिश की संभावना है। 25-26 सितंबर को अत्यधिक बारिश के आसार।

सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस और जहरीली शराब के मुख्य आरोपी मनीष लोधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लोधी घायल हो गया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर