दामाद ने किया सास पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

son-in-law-fatally-attacks-mother-in-law-death-during-treatment

दामाद ने किया सास पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

दामाद ने किया सास पर जानलेवा हमला इलाज के दौरान हुई मौत

Son-in-law attack mother-in-law: महोबा के समद नगर मोहल्ला में रिश्तों का कत्ल हो गया है। तीन दिन पहले दामाद ने अपनी सास 55 वर्षीय श्यामबाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 10 अगस्त की शाम की है, जब श्यामबाई कजली मेला देखकर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान उनके सगे दामाद जालम रैकवार ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। मोहल्लेवासी और परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। 3 दिन चले इलाज के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

[caption id="attachment_99826" align="alignnone" width="440"]दामाद ने किया सास पर जानलेवा हमला दामाद ने किया सास पर जानलेवा हमला[/caption]

मायके रह रही थी पत्नी

मृतिका की पुत्री सुनीता ने बताया कि उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी, तलाक और मेंटेनेंस का मुकदमा चल रहा है। दिल्ली में रहते हुए पति ने मजदूरी से कमाए 10 लाख रुपये उसके खाते से निकाल लिए थे। इस मामले को लेकर विवाद बढ़ा और सुनीता अपने मायके चली आई। पिछले एक साल से उनका यह मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।  [caption id="attachment_99827" align="alignnone" width="472"]मृतिका की पुत्री सुनीता मृतिका की पुत्री सुनीता[/caption]

दामाद पहले भी कर चुका है मारपीट 

सुनीता ने बताया कि उसका पति जालम रैकवार पहले भी सास-ससुर और उसके साथ मारपीट कर चुका है तथा जान से मारने की धमकी देता रहा है। इसके बावजूद उसने कई बार कोतवाली और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। सुनीता ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अगर समय रहते उसके पति पर कड़ी कार्रवाई होती तो शायद उसकी मां की हत्या नहीं होती। इस रिश्तों के कत्ल ने इलाके में सनसनी मचा दी है और पूरे परिवार में शोक का माहौल छा गया है। [caption id="attachment_99828" align="alignnone" width="479"]प्रकाश, मृतका का पुत्र प्रकाश, मृतका का पुत्र[/caption]

Son-in-law attack mother-in-law: दामाद ने किया सास पर हमला

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दामाद की तलाश तेज कर दी है। साथ ही जांच प्रक्रिया जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि दामाद ने महिला को घायल कर दिया था जिसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। महिला की मौत हो गई है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है। 

परिवार ने मांगा न्याय

बहरहाल, श्यामबाई की मौत से परिवार में गहरा शोक पसरा है। लोग इस घटना को लेकर चिंता और आक्रोश जता रहे हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे न्याय चाहते हैं और इस घिनौनी वारदात के दोषी को सजा मिले। भरत त्रिपाठी की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।