Son Attacks Mother: मां ने शराब पीने से किया मना, बेटे ने कर दिया कुल्हाड़ी से हमला!

son-attacks-mother-axe-janajgir-champa-arrested

Son Attacks Mother: मां ने शराब पीने से किया मना, बेटे ने कर दिया कुल्हाड़ी से हमला!

son attacks mother मां ने शराब पीने से किया मना बेटे ने कर दिया कुल्हाड़ी से हमला

Son Attacks Mother: जांजगीर- चांपा जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक बेटे को मां ने शराब पीने से मना किया तो बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और घायल मां को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

कहां का है मामला?

यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान दयाशंकर कश्यप के रूप में की गई है, आरोपी की उम्र 34 वर्ष है।

बताया जा रहा है कि, दयाशंकर को शराब पीने की लत थी, जिसकी वजह से उसके घर में हमेशा विवाद होता रहता था।

11 मार्च के दिन भी मां से हुआ था विवाद

आरोपी बेटे और मां के बीच कहासुनी हुई थी। मां दयाशंकर को हमेशा शराब पीने से मना करती रहती थी। ऐसे में 11 मार्च को भी इसी बात पर विवाद हुआ और गुस्से में आकर दयाशंकर ने घर में रखी कुल्हाड़ी से मां पर हमला कर दिया।

महिला का चल रहा इलाज

इस हमले में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंच इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां महिला का इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत केस दर्ज कर दयाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।