Sitapur Fire Incident: सीतापुर में हुआ भीषण हादसा, आग की लपटो में राख हुए 15 घर!

sitapur-fire-incident-15-home-brunt

Sitapur Fire Incident: सीतापुर में हुआ भीषण हादसा, आग की लपटो में राख हुए 15 घर!

sitapur fire incident सीतापुर में हुआ भीषण हादसा आग की लपटो में राख हुए 15 घर

Sitapur Fire Incident: उत्तरप्रदेश के सीतापुर में 4 अप्रैल की शाम एक बड़ा हदासा हो गया। शाम के समय तेज आंधी चल रही थी, इसी बीच एक घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग जल्द ही फैलते हुए अगल-बगल के घरों में लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। पूरे गांव में चीख -पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि, इस हादसे में करीब 15 घर जलकर राख हो गएं। वहीं कई लोग घायल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के निवासी राजाराम के घर में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। तेज हवा और आंधी के चलते आग तेजी से पूरे गांव में फैल गई, जिससे करीब 15 घर जलकर राख हो गए।

फिर पूरे गांव ने मिलकर आग बुझाने में जुटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में 2 की मौत हो गई वहीं एक मासूम घायल है।

आग की चपेट में आईं मां - बेटी, हुई मौत

इस भीषण हादसे में मां-बेटी आग में झुलस गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय फूलमती और उनकी मां 75 वर्षीय इदुरा के रुप में हुई। फूलमती सत्रोहनलाल की पत्नी थी। वहीं इदुरा बाराबंकी जिले के जगईपुर गांव की रहने वाली थीं। दोनों को बचाने का मौका ही नहीं मिल सके।

इस हादसे में एक 7 साल की मासूम भी गंभीर रुप से झुलस गई है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी नाजुक है।

इतने लोगों के घर हुए तबाह

इस हादसे में करीब 15 घर जलकर राख हो गए, जिसमें राजाराम, सत्रोहनलाल, अवधराम, वीरेश, हरिश्चंद्र, झब्बूलाल, देशराज, श्रीराम, सावन, राजू, रामलाल, अशोक कुमार, सुरेश प्रकाश और रमेश प्रकाश सहित कई ग्रामीणों के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

मौके पर प्रशासन पहुंचा

सूचना की जानकारी मिलते है कि, प्रशासन हरकत में आया। SDM और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां के हालातों का जायजा लिया।

  Also Read- Students Pray In Temples: 100 लड्डू चढ़ाऊंगी..पास करा देना भगवान- स्टुडेंट की मन्नत!

संबंधित सामग्री

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

राज्य

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

राज्य

उत्तराखंड सरकार आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की तैयारी में, 550 से ज्यादा नए होमस्टे बनाए

उत्तराखंड में आदि कैलाश यात्रा को सालभर चलाने की योजना है। इसमें 550 से अधिक होमस्टे विकसित किए गए हैं और मोबाइल नेटवर्क मजबूती पर काम हो रहा है।

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

देश-विदेश

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज बिल को मंजूरी दी, जिससे नई निजी यूनिवर्सिटियों की स्थापना आसान होगी और 25% सीटें स्थानीय छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

राज्य

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में 'जन-विश्वास अभियान' शुरू किया, स्थानीय अधिकारियों को निलंबित किया, और जनता से संवाद किया।

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

देश-विदेश

JPSC Paper Leak: विधानसभा घेरने निकली AISA की नेहा पर फेंकी स्याही

रांची में JPSC, JPSSC सुधारों की मांग कर रहे छात्रों के प्रोटेस्ट में तनाव बढ़ा, नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई।