सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंगरौली विकास योजना

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, नगर गौरव दिवस पर विकास योजनाओं की घोषणा की।

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर  मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के हर जिले के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज का दिन सिंगरौली जिले के विकास, गौरव और जनकल्याण को समर्पित रहा है। हम सिंगरौली को प्रदेश का सबसे विकसित और आधुनिक शहर बनायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को सिंगरौली महोत्सव (नगर गौरव दिवस - 2026) के अवसर पर चून कुमारी स्टेडियम, बैढ़न में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का भी विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं और भोजशाला में मां वाग्देवी (सरस्वती) का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और जनमानस को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के लिए प्रत्येक नगर में गीता भवन के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली केवल ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख केंद्र ही नहीं, विकास, संस्कृति और नई संभावनाओं का भी मजबूत केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि सिंगरौली महोत्सव और नगर गौरव दिवस जैसे आयोजन जिले की पहचान, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम हैं, जिन्हें आगे भी हर साल हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, मध्यप्रदेश गृह एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल के अध्यक्ष ओम जैन, विधायक सिंगरौली  रामनिवास शाह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

संबंधित सामग्री

व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : CM  डॉ.  मोहन

राज्य

व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : CM डॉ. मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और आजीविका मिशनों पर बल देते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की त्वरित जाँच शुरू की।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: AI मिशन, डिजिटल सिस्टम और औद्योगिक विकास को मिली मंजूरी

राज्य

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: AI मिशन, डिजिटल सिस्टम और औद्योगिक विकास को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने AI मिशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ग्रामीण विकास योजनाओं को मंजूरी दी।

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

राज्य

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 5700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया, जिससे हरिद्वार को तेजी से जोड़ने की योजना है।

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

राज्य

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 17.8 करोड़ रुपयों की लागत से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें सैन्य धाम और रोपवे सुधार शामिल हैं।