Singrauli healthcare crisis: सिंगरौली में विकास के दावों की खुली पोल... खाट बनी एंबुलेंस!

singrauli-healthcare-crisis-cot-used-as-ambulance

Singrauli healthcare crisis: सिंगरौली में विकास के दावों की खुली पोल... खाट बनी एंबुलेंस!

singrauli healthcare crisis सिंगरौली में विकास के दावों की खुली पोल खाट बनी एंबुलेंस

विकास के दावों की खुली पोल

Singrauli healthcare crisis:  मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है जो सरकार के विकास के दावों को कटघरे में खड़ा कर देती है। यहां सड़क न होने की वजह से गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर परिजनों ने कीचड़ भरे पगडंडियों और जंगलों के रास्ते से अस्पताल पहुंचाया। घटना चितरंगी ब्लॉक के धानी ग्राम पंचायत की है… जहां गुल्लू कोल नाम की महिला को प्रसव पीड़ा होने पर खाट के सहारे कई किलोमीटर तक पैदल अस्पताल ले जाया गया।

खाट बनी जीवन रक्षक डोली

धानी पंचायत क्षेत्र पूरी तरह पहाड़ और जंगल से घिरा हुआ है, जहां सड़कों का नामोनिशान नहीं है। यहां के आदिवासी परिवार अब भी खटिया को ही एंबुलेंस मानते हैं। गांव में एंबुलेंस आना तो दूर रास्ता ही इतना खराब है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा है। गंभीर बीमारियों या प्रसव जैसी स्थितियों में ग्रामीण डोली के जरिए मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने को मजबूर हैं। read more: भोपाल के PM श्री स्कूल में हुआ बड़ा हादसा,क्लास के दौरान बच्चों पर गिरा छत का प्लास्टर, सिर पर आई चोट

आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

गांव वालों का आरोप है कि हर चुनाव में नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं… लेकिन जीतने के बाद कोई सुध नहीं लेता। आज़ादी के 75 साल बाद भी गांव में न सड़क है न बिजली और न ही पानी की पुख्ता व्यवस्था। सरकारी दावे और योजनाएं कागज़ों तक ही सीमित हैं… ज़मीनी हकीकत अब भी बेहद भयावह है।

 वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Singrauli healthcare crisis:  बतादें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.. जिससे प्रशासन और सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या यही है विकसित भारत का सच? क्या आदिवासी इलाकों में इंसानी जान की कोई कीमत नहीं? ऐसे सवालों के बीच अब जरूरत है सिर्फ घोषणाएं नहीं ज़मीनी स्तर पर ठोस काम की। read more: डेल्टा फ्लाइट के इंजन में भड़की आग, एलए एयरपोर्ट पर कराई गई आपात लैंडिंग सऊद पठान,संवाददाता,सिंगरौली  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।