सिंहस्थ 2028:अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश

simhastha-2028

सिंहस्थ 2028:अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश

सिंहस्थ 2028अपर मुख्य सचिव डॉ राजौरा ने की समीक्षा बैठक दिए जरूरी निर्देश

Simhastha 2028: उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज हो गई हैं। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने प्रशासनिक संकुल में समीक्षा बैठक की और शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व अनुभवों के आधार पर योजना बनाने के निर्देश दिए।

[caption id="attachment_145396" align="alignnone" width="1189"]अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने की समीक्षा बैठक अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने की समीक्षा बैठक[/caption]

बैठक के दौरान डॉ. राजौरा ने सिंहस्थ 2016 में पदस्थ रहे अधिकारियों के अनुभवों का लाभ उठाने पर जोर दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तैयार किए गए प्रशासनिक नोट्स का अध्ययन कर भीड़ प्रबंधन, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की बेहतर योजना बनाई जाए, जिससे भविष्य में कोई परेशानी न आए।

Simhastha 2028: तात्कालिक कार्यों की संभावित कार्ययोजना

अपर मुख्य सचिव ने अस्थाई प्रकृति के कार्यों की योजना को व्यवस्थित बनाने पर विशेष बल दिया , क्योंकि पूरे मेले का संचालन इन्हीं पर निर्भर होगा। बता दें की संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बैठक में स्थाई कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और अस्थाई व तात्कालिक कार्यों की संभावित कार्ययोजना भी बताई। और डॉ. राजौरा ने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों की स्पष्ट समय-सीमा तय कर अगली बैठक में योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Simhastha 2028: भूखी माता ब्रिज दिसंबर 2026 तक होगा तैयार

जानकारी के अनुसार बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा ने अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। और उन्होंने अंगारेश्वर मंदिर के पास शिप्रा नदी पर बन रहे नए घाटों का जायजा लिया, जहा कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भी आए थे। इसके बाद उन्होंने कार्तिक मेला ग्राउंड से नई खेड़ी तक बन रहे 2.6 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग का निरीक्षण किया।

संतोष व्यक्त किया गया

सीएम डॉ मोहन ने भूखी माता ब्रिज के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा, जबकि कनेक्टिविटी रोड जनवरी 2027 तक तैयार हो जाएगी। गेल चौराहे से शांति नगर के बीच सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति पर भी उन्होंने संतोष व्यक्त किया गया है।

और निर्माण कार्यों की तेज गति देखकर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की सराहना की।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।