Shahdol: भाईदूज पर दो भाइयों का तलवार से मर्डर!, बचाने पहुंचा तीसरा भाई भी घायल जाने क्या थी वजह?

shahdol-two-brothers-murdered-land-dispute-sword-attack

Shahdol: भाईदूज पर दो भाइयों का तलवार से मर्डर!, बचाने पहुंचा तीसरा भाई भी घायल जाने क्या थी वजह?

shahdol भाईदूज पर दो भाइयों का तलवार से मर्डर बचाने पहुंचा तीसरा भाई भी घायल  जाने क्या थी वजह

shahdol two brothers murdered: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में भाईदूज के मौके पर तलवार से वार कर दो भाइयों की हत्या कर दी गई। बचाने पहुंचे तीसरे भाई की पर भी हमला किया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हत्या के मुख्य आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ बुढार थाने में सरेंडर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झारिया को लाइन हाजिर कर दिया।

बलबहरा गांव में हुई वारदात

घटना बलबहरा गांव की है। सोनू उर्फ राकेश तिवारी और राहुल तिवारी अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दीया जलाने पहुंचे थे, तभी आरोपी अनुराग शर्मा, धनेश शर्मा, नयन पाठक, नीलेश कुशवाहा और अन्य आरोपी तलवार और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। सभी ने दुकान में दीया जला रहे भाइयों पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही राकेश का बड़ा भाई सतीश भी मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोग खून से लथपथ घायलों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले राहुल तिवारी ने अपने मोबाइल पर मैसेज रिकॉर्ड किया है। इसमें उसने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि यह उसका अंतिम बयान है। उसने सभी आरोपियों के नाम भी बताए हैं।

एक एकड़ जमीन का था विवाद

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच एक एकड़ भूमि को लेकर विवाद था। चार दिन पहले भी मालिकाना हक को लेकर झगड़ा हुआ था। केशवाही चौकी में दोनों पक्ष गए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।

shahdol two brothers murdered: गांजा तस्करी को लेकर था विवाद

जमीन के साथ ही गांजा तस्करी में वर्चस्व की जंग पुलिस ने बताया कि तिवारी और शर्मा परिवार में जमीनी को लेकर 2021 से विवाद चला आ रहा है। यह मामला कोर्ट में विचारधीन है। इसमें राकेश और उसके भाइयों ने आरोपी अनुराग के साथ मारपीट की थी। इसी को लेकर दोनों में दुश्मनी थी। इसके अलावा, दोनों पक्ष गांजे का भी अवैध तरीके से कारोबार करते थे। आरोपी अनुराग शर्मा और मृतक राकेश तिवारी के खिलाफ गांजा तस्करी का मामला भी दर्ज है। जमीन के साथ दोनों पक्ष के बीच गांजे के अवैध कारोबार को लेकर भी वर्चस्व की लड़ाई थी।

दो की मौत, एक अस्पताल में, एक रेलवे में नौकरी

हमले में घायल सतीश चार भाइयों में सबसे बड़ा है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। मुकेश तिवारी तीसरा भाई है और रेलवे में नौकरी करता है। चौथा भाई राहुल अविवाहित था और उसी की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। दोनों मृतकों के घर पर मातम पसरा हुआ है। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

संबंधित सामग्री

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का इस्तीफा,नोएल टाटा से मतभेद की चर्चा

देश-विदेश

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का इस्तीफा,नोएल टाटा से मतभेद की चर्चा

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दे दिया, 2027 तक बने रहेंगे पद पर। उनके इस्तीफे के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई।

बलबंत हवारा की पैरोल पर CM मान की गवर्नर से मुलाकात, पंजाब की सियासत गरमाई

राज्य

बलबंत हवारा की पैरोल पर CM मान की गवर्नर से मुलाकात, पंजाब की सियासत गरमाई

भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को उसकी मां की खराब सेहत के चलते पैरोल देने की मांग की। हवारा 1995 में बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हैं।

फिरोजपुर कोर्ट-कॉम्प्लेक्स और नगर कौंसिल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से आया मैसेज

राज्य

फिरोजपुर कोर्ट-कॉम्प्लेक्स और नगर कौंसिल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से आया मैसेज

फिरोजपुर में जिला कचहरी और नगर कौंसिल को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया।

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

राज्य

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

सहारनपुर में एक ट्रक ने परिवार के बाइक को टक्कर मारी, जिससे मां और बेटे की मौत हो गई।

'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

मनोरंजन

'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी की दमदार वापसी दिखाई गई है। फिल्म हिंदी और तेलुगु में 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।