सम्राट सरकार ने किया फ्लोर टेस्ट पास, तेजस्वी ने बोला तीखा हमला

सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया

सम्राट सरकार ने किया फ्लोर टेस्ट पास, तेजस्वी ने बोला तीखा हमला

सम्राट चौधरी की नई सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया। चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया गया और नीतीश कुमार की इच्छाओं का जिक्र किया गया।

सम्राट सरकार ने किया फ्लोर टेस्ट पास तेजस्वी ने बोला तीखा हमला

तेजस्वी यादव ने BJP और सम्राट चौधरी पर तीखे हमले किए |

सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी। इससे पहले बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान CM सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, ‘सत्ता किसी की बपौती नहीं है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता। मैं तो कहता हूं अगर लालू का मुझपर अत्याचार नहीं होता तो आज मैं CM नहीं होता। 

‘बिहार समृद्ध बने’

CM सम्राट ने कहा - नीतीश कुमार की इच्छा थी कि सम्राट चौधरी बिहार का सीएम हो, इससे इनकार नहीं करता हूं। बिहार में 20 सालों से NDA की सरकार है। NDA की सरकार ने किसानों, महिलाओं की चिंता की, और सबसे अधिक सुशासन स्थापित करने का काम किया गया। हमारे नेता नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध बने।'

तेजस्वी पर हमला

विश्वास मत पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने BJP और सम्राट चौधरी पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा, ‘BJP ने नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया। चुनाव में इन लोगों ने नारा लगाया था- ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’। इन लोगों ने नीतीश को ही 25 से 30 में खत्म कर दिया।’

‘BJP खुश नहीं’

तेजस्वी ने कहा किसी भी सरकार को विकास कार्यों के लिए स्टेबिलिटी चाहिए होती है। यहां 5 साल में 5 सरकार बनी, ये सरकार भी रहेगी या नहीं। 5 साल में इन लोगों ने 5 सरकार बनाई है। आखिर ऐसी नौबत बार-बार क्यों आती है।’ आपने अपना संकल्प पूरा किया सम्राट चौधरी। आप अपनी पगड़ी संभालकर रखिएगा। विजय सिन्हा की नजर उस पर है। भले बिहार में BJP का CM बना हो, लेकिन बीजेपी के नेता ही उनसे खुश नहीं हैं। 

लालू की पाठशाला

तेजस्वी यादव ने स्पीकर को ओरिजन BJP का आदमी कहा। CM सम्राट लालू जी की पाठशाला से निकले हैं। डिप्टी CM विजय चौधरी कांग्रेस से हैं। विजेंद्र यादव RJD से। कोई ओरिजन BJP का आदमी सरकार में नहीं है। ओरिजनल भाजपा के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

मनोरंजन

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े , 6 दिन में पहुंची 300 करोड़ पार

टॉम हॉलैंड और जेंडया की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में 300 करोड़ की कमाई के साथ नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

राज्य

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ किया, जो दियारा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगी।

मिर्जापुर द मूवी' का हरियाणवी गाना 'बंदे एक नंबर धंधे दो नंबरी' रिलीज,फैंस हुए गाने के कायल 

मनोरंजन

मिर्जापुर द मूवी' का हरियाणवी गाना 'बंदे एक नंबर धंधे दो नंबरी' रिलीज,फैंस हुए गाने के कायल 

'मिर्जापुर: द मूवी' से हरियाणवी गाना 'बंदे एक नंबर धंधे दो नंबरी' रिलीज। हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला ने गाया और कंपोज किया।

बिहार उपचुनाव नतीजों पर बोले CM सुक्खू, कहा- हिमाचल में भी कांग्रेस को होगा लाभ

राज्य

बिहार उपचुनाव नतीजों पर बोले CM सुक्खू, कहा- हिमाचल में भी कांग्रेस को होगा लाभ

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का कहना है कि बिहार उपचुनाव के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण संकेत हैं।