CM सम्राट चौधरी ने नीतीश से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

सम्राट चौधरी ने फ्लोर टेस्ट पास किया

CM सम्राट चौधरी ने नीतीश से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद नीतीश कुमार से मिले। कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हुईं।

 cm सम्राट चौधरी ने नीतीश से की मुलाकात कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट |

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट आसानी से पास करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग पहुंचे। उनके साथ ललन सिंह भी थे। सम्राट चौधरी ने नीतीश से आशीर्वाद लिया। करीब 20 मिनट तक तीनों नेताओं के बातचीत हुई। इसके बाद सम्राट चौधरी रवाना हो गए।  

कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

CM और नीतीश की मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। आज सुबह ही डिप्टी CM बिजेंद्र यादव भी नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। इन मुलाकातों ने सियासी चर्चाएं तेज कर दी है। बता दे कि फ्लोर टेस्ट से पहले सम्राट ने कहा था कि नीतिश कुमार को कोई हटा नहीं सकता, न कुर्सी से न दिस से। 

सिन्हा ने किए महाकाल के दर्शन

इसके बाद सम्राट चौधरी सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने पहुंचे। पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से भी मिलने जाएंगे। इधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा उज्जैन के महाकालेश्वर पहुंचे हैं। सुबह वह अपने परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए।  

विपक्ष पर आरोप

एक दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश के कार्यकाल की खूब तारीफ की थी। सदन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश विकसित हो। उसी तरह नीतीश चाहते हैं कि बिहार समृद्ध हो। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि पाठशाला किसी की बपौती नहीं है। विरासत से बाहर निकलिए। मुझे बिहार की 14 करोड़ की जनता का आशीर्वाद मिला है। मुझे लालू ने जेल भिजवाया था। मेरे साथ साथ मेरे परिवार के 22 लोग जेल गए।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट चौधरी का कड़ा संदेश: बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं

राज्य

CM सम्राट चौधरी का कड़ा संदेश: बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं

भागलपुर में एक समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री चौधरी ने अपराधियों को चेतावनी दी कि बिहार अब अपराध के लिए कोई संरक्षण नहीं देगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की 'सहयोग' कार्यक्रम और सोलर योजना की घोषणा

राज्य

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की 'सहयोग' कार्यक्रम और सोलर योजना की घोषणा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहयोग कार्यक्रम और सोलर योजना का शुभारंभ किया, जिसमें लोगों को मुफ्त बिजली और समस्याओं का समाधान प्रदान किया जाएगा।

CM सम्राट ने की में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत

राज्य

CM सम्राट ने की में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म सेवा की शुरुआत

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में हेली-टूरिज्म और एयर टूरिज्म योजना का शुभारंभ किया, जिससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और नए रोजगार के अवसर बनेंगे।

CM सम्राट ने उत्तर बिहार को दी में विकास की नई उड़ान, 1047 करोड़ की 982 विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

CM सम्राट ने उत्तर बिहार को दी में विकास की नई उड़ान, 1047 करोड़ की 982 विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर और पूरे उत्तर बिहार के विकास हेतु महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। इसमें पताही और रक्सौल हवाई अड्डों के विकास की योजना शामिल है।

CM सम्राट ने सहयोग शिविर में भाग लिया, फारबिसगंज में एअरपोर्ट-अररिया को मिलेंगे मेडिकल कॉलेज

राज्य

CM सम्राट ने सहयोग शिविर में भाग लिया, फारबिसगंज में एअरपोर्ट-अररिया को मिलेंगे मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अररिया में सहयोग शिविर में भाग लिया, जहाँ उन्होंने आवेदनों के निष्पादन और विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सांकेतिक स्वीकृति पत्र वितरित किए।