ऋषिकेश में 2 युवक फोटो खींचते समय गंगा में बहे, सर्च ऑपरेशन जारी

दो युवक गंगा में बहे

ऋषिकेश में 2 युवक फोटो खींचते समय गंगा में बहे, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के दो युवक ऋषिकेश के प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय तेज बहाव में बह गए। SDRF ने खोज अभियान शुरू किया।

ऋषिकेश में 2 युवक फोटो खींचते समय गंगा में बहे सर्च ऑपरेशन जारी

दो युवक गंगा में बहे |

ऋषिकेश के प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते वक्त यूपी के 2 युवक तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गए। दोनों अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे। सूचना मिलते ही SDRF ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

फोटो लेते वक्त हादसा

थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र स्थित डबल ट्रिपल बीच के पास 21 मई की शाम 4 दोस्त घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान 2 युवक नदी किनारे फोटो खींच रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे गंगा की तेज धारा में बह गए। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों पानी में डूब गए थे।

दोस्तों ने की बचाने कि कोशिश

डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद फैजान (25) और मोहम्मद कैफ (19) निवासी नौगावां सादात, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। चारों दोस्त अमरोहा से ऋषिकेश घूमने आए थे। सभी डबल ट्रिपल बीच के पास पहुंचे। इसी दौरान 2 युवक नदी किनारे फोटो ले रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज बहाव में बहने लगे। साथ आए दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा का बहाव इतना तेज था कि वे उन्हें बाहर नहीं निकाल पाए। इसके बाद पुलिस और SDRF को सूचना दी। 

SDRF की अपील

SDRF ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित और असुरक्षित घाटों पर नहाने या फोटो खींचने के लिए न जाएं। नदी किनारे सेल्फी लेते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि गंगा का बहाव अचानक खतरनाक हो सकता है।

संबंधित सामग्री

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

राज्य

UP विधानसभा में ₹59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पास, CM योगी बोले - सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी

उत्तर प्रदेश विधानसभा ने बिना चर्चा के ₹59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पास कर दिया, जिसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए नई योजनाएं शामिल हैं।

सतीश महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी, भावुक होकर बोले - हमारी कोशिशों में ही कहीं कमी रही

राज्य

सतीश महाना ने पद छोड़ने की दी चेतावनी, भावुक होकर बोले - हमारी कोशिशों में ही कहीं कमी रही

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में उत्पन्न हंगामे के कारण पद छोड़ने की चेतावनी दी। उन्होंने सदन की मर्यादा बनाए रखने का आह्वान किया।

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

देश-विदेश

देशभर में बारिश का कहर: यूपी-झारखंड में 17 मौतें, हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद

भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून की तेज बारिश ने तबाही मचाई है। यूपी, झारखंड, केरल में मौतें, हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड।

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

राज्य

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 5700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया, जिससे हरिद्वार को तेजी से जोड़ने की योजना है।

UP विधानसभा अध्यक्ष ने फेंका माइक, सपा विधायक पूरे सत्र के लिए बाहर, CM योगी बोले - अपमान कर रहे

राज्य

UP विधानसभा अध्यक्ष ने फेंका माइक, सपा विधायक पूरे सत्र के लिए बाहर, CM योगी बोले - अपमान कर रहे

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा विधायकों के प्रदर्शन के कारण हंगामा हुआ, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र स्थगित कर दिया।