ऋषिकेश में गंगा में डूबे हरियाणा के 2 युवक, 9 लोगों ने भगाई नाव, बचाया

ऋषिकेश में बड़ा हादसा टला

ऋषिकेश में गंगा में डूबे हरियाणा के 2 युवक, 9 लोगों ने भगाई नाव, बचाया

हरियाणा से आए दो युवक ऋषिकेश में गंगा के तेज बहाव में फंस गए। राफ्टिंग गाइड राजेंद्र रावत ने साहसिक कार्रवाई कर दोनों की जान बचाई।

ऋषिकेश में गंगा में डूबे हरियाणा के 2 युवक 9 लोगों ने भगाई नाव बचाया

ऋषिकेश में बड़ा हादसा टला |

ऋषिकेश में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब हरियाणा से घूमने आए 2 युवक गंगा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। मौके पर मौजूद रिवर गाइड राजेंद्र रावत ने दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसका वीडियो भी सामने आया। 

तेज धारा में फंसे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय हरियाणा से आए कुछ युवक गंगा तट पर पहुंचे थे। इस दौरान 2 युवक नदी में नहाने उतर गए। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन अचानक दोनों युवक गहरे पानी और तेज धारा में फंस गए। देखते ही देखते दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे मदद के लिए चिल्लाने लगे। युवकों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग किनारे से ही आवाज लगाते रहे, लेकिन तेज बहाव के कारण कोई नदी में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। 

पर्यटकों से अपील

इसी बीच वहां से राफ्ट लेकर गुजर रहे राफ्टिंग गाइड राजेंद्र रावत ने काफी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए पहले एक युवक को सुरक्षित पकड़ा और फिर दूसरे युवक तक पहुंचकर उसे भी बाहर निकाला। तेज धारा के बीच दोनों युवकों को सुरक्षित किनारे तक लाना आसान नहीं था, लेकिन उनके अनुभव और त्वरित कार्रवाई से दोनों की जान बच गई।  स्थानीय प्रशासन और गंगा किनारे काम करने वाले लोगों ने पर्यटकों से अपील की है कि गंगा में उतरते समय पूरी सावधानी बरतें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

राज्य

ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, नया रूट तय, चलेंगी रोडवेज बसें

कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश से दिल्ली के बीच बस सेवा में सुधार किया गया है, जिससे यात्रा का समय और किराया दोनों में कमी आएगी।

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए आदेश

राज्य

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है, स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए।

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

सनातन

ऋषिकेश में गरुड़ देवता का ऐसा मंदिर जहां जाने से दूर होता है कालसर्प दोष!

ऋषिकेश के पास स्थित गरुड़ मंदिर, जिसे गरुड़ चट्टी के नाम से भी जाना जाता है, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

काशी में गंगा नदी की नावों के लिए नया रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू, अब लगेगी लगाम

राज्य

काशी में गंगा नदी की नावों के लिए नया रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू, अब लगेगी लगाम

काशी में गंगा नदी पर चलने वाली नावों के लिए नया रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिसमें हर नाव का अलग रजिस्ट्रेशन नंबर होगा और रूट व किराया निर्धारित होगा।

ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पार्टी,  पानी में की बोतलें ठंड़ी

राज्य

ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब पार्टी, पानी में की बोतलें ठंड़ी

ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में युवकों द्वारा गंगा में शराब पार्टी करने का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर विवाद और निगरानी बढ़ाने की मांग उठी।