रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड अपडेट

पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम पर कस सकता है सुप्रीम कोर्ट शिकंजा, SC ने जारी किया नोटिस

रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में हाईकोर्ट द्वारा गुरमीत राम रहीम को बरी करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दी है, नोटिस जारी किया गया है और आठ हफ्ते में जवाब मांगा गया है.

By : सोनिया रायकवार
पत्रकार हत्याकांड में राम रहीम पर कस सकता है सुप्रीम कोर्ट शिकंजा, SC ने जारी किया नोटिस

रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के बरी करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है.सर्वोच्च अदालत ने इस मामले में गुरमीत राम रहीम और सीबीआई से जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार किए जाने की जरूरत है.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया 

दोनों पक्षों से आठ हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है. अदालत ने यह भी कहा कि मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर 2026 से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी. इस याचिका को रामचंद्र छत्रपति के बेटे ने दाखिल किया है और इसमें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें राम रहीम को हत्या के मामले में बरी कर दिया गया था.

हाईकोर्ट ने पलट दिया था उम्रकैद का फैसला

दरअसल, मार्च 2026 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने वर्ष 2002 के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम को बरी कर दिया था. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि राम रहीम के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद नहीं हैं. इसी आधार पर अदालत ने निचली अदालत की ओर से सुनाई गई उम्रकैद की सजा को पलट दिया था. हालांकि, इस मामले में शामिल तीन अन्य दोषियों की सजा को हाईकोर्ट ने बरकरार रखा था.

पत्रकार हत्याकांड

बता दें कि रामचंद्र छत्रपति की हत्या अक्टूबर 2002 में हुई थी. उन्हें उनके घर के बाहर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी. गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही. इलाज के दौरान 21 नवंबर 2002 को रामचंद्र छत्रपति की मौत हो गई थी. उनकी हत्या के बाद यह मामला लंबे समय तक जांच और कानूनी कार्रवाई के दौर से गुजरता रहा.

रामचंद्र छत्रपति के बेटे की ओर से याचिका

अब रामचंद्र छत्रपति के बेटे की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका ने इस मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी ध्यान दिलाया कि राज्य सरकार इस मामले में अपील लेकर सुप्रीम कोर्ट नहीं आई है. अदालत ने फिलहाल राम रहीम और CBI को नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगा है. ऐसे में अब सबकी नजर नवंबर में होने वाली अगली सुनवाई पर है और यह तय करेगा कि हाईकोर्ट के बरी करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट आगे क्या रुख अपनाता है.


 

संबंधित सामग्री

इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड का फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद

इंदौर में 7 साल पुराने हत्याकांड का फैसला, 6 आरोपियों को उम्रकैद

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सात साल पहले हुए हत्याकांड में अदालत ने छह आरोपियों को उम्रकैद सहित अन्य सजाएं सुनाईं।

सुप्रीम कोर्ट का BCCI से सवाल- Sports Act से बाहर क्यों? बोर्ड समेत सभी क्रिकेट संघों से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट का BCCI से सवाल- Sports Act से बाहर क्यों? बोर्ड समेत सभी क्रिकेट संघों से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने BCCI और राज्य क्रिकेट संघों से नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट, 2025 के दायरे में लाने के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में ‘शूरवीर’ गाने को लेकर विवाद, मेकर्स को लीगल नोटिस

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में ‘शूरवीर’ गाने को लेकर विवाद, मेकर्स को लीगल नोटिस

रैपरिया बालम ने मिर्जापुर: द मूवी में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई है, गाने को हिंसक सीन में दिखाया गया है।

व्यापारियों-रहवासियों का पक्ष पूरी गंभीरता के साथ सुप्रीम कोर्ट में रख रही सरकार: सीएम डॉ. यादव

व्यापारियों-रहवासियों का पक्ष पूरी गंभीरता के साथ सुप्रीम कोर्ट में रख रही सरकार: सीएम डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए राज्य सरकार सक्रिय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी पुष्टि की।

बुलंदशहर में पत्नी ने देवर संग मिलकर पति की हत्या की, शव फांसी पर लटकाया; पुलिस को फोन कर बोली- सुसाइड कर लिया

बुलंदशहर में पत्नी ने देवर संग मिलकर पति की हत्या की, शव फांसी पर लटकाया; पुलिस को फोन कर बोली- सुसाइड कर लिया

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक महिला और उसके देवर ने मिलकर पति की हत्या की और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026