गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन लगे लोग, राम रसोई बंद

ram-rasoi-closed-gas-cylinder-shortage-crisis

गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन लगे लोग, राम रसोई बंद

गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन लगे लोग राम रसोई बंद

Gas cylinder shortage: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण राजधानी दिल्ली, UP और हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में LPG की किल्लत होने लगी है। गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर कई राज्यों में मारामारी शुरू हो गई है। कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

[caption id="attachment_140173" align="alignnone" width="1300"]गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइन गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइन[/caption]

नहीं मिल रहे सिलेंडर

दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, UP और राजस्थान समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक से होटलों और रेस्टोरेंट्स में खाना नहीं बन पा रहा है। जिन घरों में शादी है, वे टेंशन में आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में बुकिंग के 4-5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लाइनें लगने लगी हैं। गोरखपुर-सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस सुरक्षा में सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। अयोध्या में गैस सिलेंडरों की कमी के कारण राम नगरी में मंगलवार को नियमित शाम 3 बजे तक चलने वाली राम रसोई मंगलवार को 2 बजे ही बंद करनी पड़ी। कई जगहों पर मंदिरों ने लकड़ी और कोयले के उपयोग से भोजन पकाने का निर्णय लिया है। 

घंटों लाइन में लगे लोग

एजेंसियों पर सुबह 3 बजे से ही लोग लाइन लगाने पहुंच रहे हैं। घंटों इंतजार करना  पड़ रहा हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। वजह- सिलेंडर कम हैं और लेने वालों की संख्या ज्यादा है। बिहार में भी 2 दिन से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद है। इस वजह से होटल,रेस्टॉरेंट पर असर पड़ा है। घरेलू गैस को लेकर भी प्रदेश के कई जिलों में लोगों की लंबी कतार दिखी।

गोपालगंज, खगड़िया, औरंगाबाद, पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही लोग गैस एजेंसी पहुंचने लगे। कई एजेंसियों में ताला लगा है। 

https://youtube.com/shorts/ud-BpfXFSDs?si=qZm5ubTXIF44ANah

Gas cylinder shortage: सिलेंडर की कालाबाजारी

राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बिल्कुल बंद हो गई है। ऐसे में अलग-अलग एजेंसी तय दाम से ज्यादा दाम में सिलेंडर की कालाबाजारी कर रही है। जयपुर में 1911 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर 2500 रुपए मिल रहा है। पंजाब के लुधियाना और फरीदकोट में सर्वर डाउन होने के कारण घरेलू सिलेंडरों की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। इसके अलावा फरीदकोट, होशियारपुर और पटियाला समेत कई जगहों पर सोमवार से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद है।

[caption id="attachment_140174" align="alignnone" width="1311"]धौलपुर में लगी लाइन धौलपुर में लगी लाइन[/caption]

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।